Dhanteras 2026 : धनतेरस पर नहीं खरीद सकते सोना-चांदी? ये 7 चीजें भी घर लाना शुभ, 100 रुपये में हो जाएगा काम

On: October 25, 2026 2:29 PM
Follow Us:

होमताजा खबरधर्म

धनतेरस पर नहीं खरीद सकते सोना-चांदी? ये 7 सस्ती चीजें भी घर लाना शुभ

Last Updated:

Dhanteras Remedy : क्या आप भी धनतेरस पर कुछ नया खरीदना चाहते हैं, लेकिन ज्यादा बजट नहीं है. धनतेरस को सुख-समृद्धि, खुशहाली और धन की कामना से जुड़ा पर्व माना जाता है. इस दिन बहुत से लोग सोना-चांदी, आभूषण और नए बर्तन खरीदते हैं. हालांकि, महंगाई के इस दौर में हर किसी के लिए सोना-चांदी खरीदना आसान नहीं. लोकल 18 से अंबाला के ज्योतिषाचार्य पंडित राजकुमार शर्मा बताते हैं कि धनतेरस पर झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है. इस दिन कम से कम दो झाड़ू खरीदें. पांच गोमती चक्र खरीदने को भी शुभ मानने की मान्यता है. हल्दी को भी शुभता और समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

अंबाला. दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ने लगती है. धनतेरस के लिए खरीदारी को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिलता है. धनतेरस को सुख-समृद्धि, खुशहाली और धन की कामना से जुड़ा पर्व माना जाता है. इस दिन बहुत से लोग सोना-चांदी, आभूषण और नए बर्तन खरीदना शुभ मानते हैं. मान्यता है कि धनतेरस पर नई वस्तुएं घर लाने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और परिवार में सुख-समृद्धि आती है. हालांकि, महंगाई के इस दौर में हर किसी के लिए सोना-चांदी खरीदना आसान नहीं. ऐसे में अगर आप भी धनतेरस पर कम बजट में कुछ शुभ खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए कुछ पारंपरिक विकल्प भी हैं. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, झाड़ू, गोमती चक्र, हल्दी की गांठ, साबुत धनिया, नमक और पीतल के बर्तनों जैसी चीजों को भी इस दिन खरीदना शुभ माना जाता है.

आएगी सुख-समृद्धि

लोकल 18 से अंबाला के ज्योतिषाचार्य पंडित राजकुमार शर्मा बताते हैं कि धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने की परंपरा काफी प्रचलित है, लेकिन ऐसी कई दूसरी वस्तुएं भी हैं, जिन्हें धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताओं में शुभ माना जाता है. इन वस्तुओं को खरीदने के लिए अधिक पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं होती. लोग अपनी सामर्थ्य के अनुसार भी त्योहार की खरीदारी कर सकते हैं. पंडित राजकुमार शर्मा के अनुसार, धनतेरस पर झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है. इस दिन कम से कम दो झाड़ू खरीदें. पांच गोमती चक्र खरीदने को भी शुभ मानने की मान्यता है. गोमती चक्र को मां लक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता है. इसे घर में रखने से सुख-समृद्धि आती है.

खरीद सकते हैं नमक

पंडित राजकुमार शर्मा बताते हैं कि धनतेरस पर पांच हल्दी की गांठ और साबुत धनिया भी खरीदी जा सकती है. हल्दी को शुभता और समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है. साबुत धनिया को भी धनतेरस की खरीदारी में शामिल कर सकते हैं. नमक भी खरीद सकते हैं. जिन लोगों के लिए सोना-चांदी खरीदना संभव नहीं है, वे धनतेरस पर पीतल के बर्तन भी खरीद सकते हैं. पंडित राजकुमार शर्मा के अनुसार, दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा के दौरान पांच गोमती चक्र, पांच हल्दी की गांठ और साबुत धनिया पूजा स्थल पर रखना शुभ माना जाता है. पांच कौड़ियां और पांच जनेऊ पीले कपड़े में लपेटकर पूजा स्थल पर रख सकते हैं. इन वस्तुओं को पूजा में शामिल करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

पंचकूला में क्राइम ब्रांच और अपराधियों के बीच मुठभेड़, दो अपराधियों के पांव में लगी गोली, कांस्टेबल घायल

IMD Weather Alert: कैसा रहेगा आज दिनभर आपके शहर का मौसम, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और यूपी में बारिश के आसार | National

दिल्‍ली-एनसीआर में देर रात अचानक बदला मौसम, तेज हवा के साथ बौछार, ओले भी गिरे – delhi ncr weather updates sudden strong wind with rain thundersquall

मिलिए 15 करोड़ के ‘विधायक जी’ से, काजू-बादाम के नीचे तो नाद में मुंह नहीं डालते, 23 बार रहे चैंपियन

अंबाला छावनी की कुम्हार मंडी में महंगाई और उचित दाम न मिलने से पुश्तैनी कला संकट में, नई पीढ़ी काम से हो रही दूर

खाटूश्याम जाने के बहाने पति को ले गई पत्नी, फिर प्रेमी संग मिल कर दी गोपाल की हत्या, अब सुलझी गुत्थी