Haryana News: हरियाणा के करनाल में चाकुओं से गोदकर एक युवक की हत्या कर दी गई। वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब युवक अपने दोस्त के साथ मौसी के घर जा रहा था। हमलावर रास्ते में ही छिपकर बैठे थे। जैसे ही दोनों दोस्त बालाजी मंदिर के निकट पहुंचे, हमलावरों ने उन्हें घेर लिया। इसके बाद हमलावरों ने युवक पर ताबड़तोड़ चाकुओं से कई वार किए। उसने हमले से बचकर भागने की कोशिश भी की, लेकिन हमलावरों ने पीछा कर उस पर लगातार वार जारी रखे। चौंकाने वाली बात यह रही कि हमलावरों ने युवक के दोस्त को कुछ नहीं कहा।
हमलावरों के भागने के बाद दोस्त ने तुरंत पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और सड़क पर खून से लथपथ पड़े युवक को उठाकर सिविल अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही रोते-बिलखते परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
आरोपियों की तालाश में जुटी पुलिस
फिलहाल, पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश देनी शुरू कर दी है और वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही पुलिस आरोपियों की तालाश में जुट गई










