हिसार में मामूली विवाद में युवक की हत्या, चाकू के वार से फेफड़ा फटने से हुई मौत

On: October 25, 2026 8:32 PM
Follow Us:

murder 2

Haryana News: हिसार रेलवे स्टेशन पर सिरसा जिले के गांव जोधकां निवासी करण नाम के युवक की मौत चाकू के वार से फेफड़ा फटने से हुई थी। जिला नागरिक अस्पताल में शनिवार को हुए पोस्टमॉर्टम में यह बात सामने आई है। इस हत्या के मामले में जीआरपी ने तीन नामजद युवकों सहित 6-7 अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

भोंपू बजाने को लेकर विवाद

परिजनों ने पहले आरोपियों की गिरफ्तारी तक शव लेने से इनकार कर दिया था। डीएसपी ने निष्पक्ष जांच और जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजन शव लेकर गांव रवाना हुए। पुलिस को दिए बयान में करण के भाई अर्जुन ने बताया कि 23 अक्तूबर को वे सालासर से ट्रेन से लौट रहे थे। ट्रेन के डिब्बे में हिसार के शास्त्री नगर के कुछ युवक जोर-जोर से भोंपू बजा रहे थे। यात्रियों के ऐतराज करने पर युवकों ने बहस की और धमकी दी। हिसार पहुंचने पर हमलावरों ने अपने दोस्त बुला लिए थे।

आरोपियों ने चाकू से किया हमला

आरोपियों ने फुटओवर ब्रिज पर करण और उसके साथियों से झगड़ा शुरू कर दिया। इस दौरान करण, शुभम, राहुल और मोनू पर चाकू से हमला किया गया। अर्जुन ने मोहित चौहान, अरुण वाल्मीकि और रितिक सहित अन्य पर हत्या का आरोप लगाया। वारदात सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है। रात करीब 11 बजे हाथ पर चोट लगा एक युवक जिला नागरिक अस्पताल पहुंचा, जिसे करण के साथियों ने पहचान लिया और पुलिस ने हिरासत में ले लिया। घायल मोनू को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जबकि राहुल और शुभम का जिला नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है।

तीन नामजद के खिलाफ FIR

जीआरपी के डीएसपी कृष्ण कुमार ने बताया कि परिजनों के बयान पर तीन नामजद युवकों सहित अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जीआरपी के अलावा सीआईए वन और सीआईए टू की टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी में सहयोग कर रही हैं। कुछ जगहों पर दबिश भी दी गई है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

‘हम मजदूरी करने को मजबूर’, सूरजकुंड मेले में आए पानीपत के सपेरों का छलका दर्द, एक कानून बना आफत

1 हजार में मिल रही सिल्क साड़ी, बनाने में लगते हैं 4 दिन, भागलपुर से फरीदाबाद बेचने लाए फैयाज

Dhanteras 2026 : धनतेरस पर नहीं खरीद सकते सोना-चांदी? ये 7 चीजें भी घर लाना शुभ, 100 रुपये में हो जाएगा काम

पंचकूला में क्राइम ब्रांच और अपराधियों के बीच मुठभेड़, दो अपराधियों के पांव में लगी गोली, कांस्टेबल घायल

IMD Weather Alert: कैसा रहेगा आज दिनभर आपके शहर का मौसम, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और यूपी में बारिश के आसार | National

दिल्‍ली-एनसीआर में देर रात अचानक बदला मौसम, तेज हवा के साथ बौछार, ओले भी गिरे – delhi ncr weather updates sudden strong wind with rain thundersquall