चंडीगढ़ PGI से डिस्जार्ज हुई 6 साल की मासूम, घर पर फूल-मालाओं से स्वागत, पंचकूला के स्कूल में 10 साल के छात्र ने किया था जानलेवा हमला

On: November 4, 2026 3:28 PM
Follow Us:

Last Updated:

Panchkula School Attack: पंचकूला के सरकारी स्कूल में 6 साल की बच्ची के साथ मारपीट के मामले में राहत भरी खबर है. पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज के बाद मासूम स्वस्थ होकर घर लौट आई है. आरोपी छात्र की मेंटल मैपिंग रिपोर्ट पुलिस को सौंप दिया है.

चंडीगढ़ PGI से डिस्जार्ज हुई 6 साल की मासूम, घर पर फूल-मालाओं से स्वागतZoom

पंचकूला में परिवार और कुछ अन्य लोगों ने छह साल की मासूम पर फूल बरसाए और गिफ्ट भी दिए.

पंचकूला. हरियाण के पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी स्कूल में 6 साल की बच्ची के साथ हुई मारपीट के मामले में राहत भरी खबर सामने आई है. कई दिनों तक पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन रहने के बाद मासूम बच्ची स्वस्थ होकर अपने घर लौट आई है. बेटी की घर वापसी पर परिवार ने फूल-मालाओं के साथ उसका भव्य स्वागत किया. इस दौरान पिता और परिवार के सदस्य भावुक नजर आए.

जानकारी के अनुसार, परिवार और कुछ अन्य लोगों ने छह साल की मासूम पर फूल बरसाए और गिफ्ट भी दिए. पिता भी इलाज के बाद बेटी के घर लौटने पर खुश नजर आए.

बच्ची की मां ने बताया कि घटना के बाद से उसके मन में डर बैठ गया है. वह कई बार रात को अचानक उठकर रोने लगती है और घबराती है. पिता ने कहा कि बेटी के सुरक्षित घर लौटने की बेहद खुशी है, लेकिन इस घटना ने परिवार के मन में डर पैदा कर दिया है.

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

‘कोई ले नहीं रहा’, दिवाली पर इस बार कंबल खरीदने से क्यों कतरा रहे लोग? चिंता में डूबे फरीदाबाद के दुकानदार

Kal Ka Mausam 5th November | कल का मौसम : मुरासु तूफान तो गुजर गया पर असर अभी बाकी, अगले 15 घंटे में फिर आएगी आंधी-बारिश, 9 राज्यों में IMD का अलर्ट

दिवाली पर पटाखे से घर में लगी आग, क्या बीमा कंपनी देगी मुआवजा? वकील के ये टिप्स आएंगे काम

फरीदाबाद में 22 साल के युवक की हत्या, खेत में मिली सचिन की लाश, दो दिन से था लापता

करनाल में नाबालिग छात्र को पढ़ने के लिए कहा तो नहर में कूदा, बचाने के लिए भागा भागा आया था भाई, फिर हाथ छुड़ाकर कूद गया प्रिंस

हादसे में शिकार गाय से छाप रहे नोट, फरीदाबाद की इस गौशाला में गोबर से बन रहे दिवाली के सामान