Last Updated:
Kaithal News: लाख मनाही के बावजूद किसान लगातार पराली जला रहे हैं. इसी कड़ी में हरियाणा के कैथल जिले में एक ही दिन के भीतर पराली जलाए जाने के मामले में 24 एफआईआर दर्ज की गई है. बता दें कि केवल कैथल जिले में अब तक 42 एफआईआर हो चुकी है.
पराली जलाने पर एक दिन के भीतर 24 एफआईआर. (एआई इमेज)
कैथलः हरियाणा के कैथल जिले में फसल अवशेष जलाने के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. एक ही रात में पराली जलाने के 24 मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल 42 किसानों के ख़िलाफ़ पराली जलाने के मामले में FIR दर्ज की गई है. कृषि विभाग के अधिकारियों की शिकायत पर पुलिस ने अलग-अलग थानों में संबंधित किसानों के खिलाफ केस दर्ज किए हैं.
किसानों से पराली न जलाने की अपील
पुलिस के अनुसार, किसानों ने फसल अवशेषों में आग लगाकर पर्यावरण प्रदूषण बढ़ाया है. प्रशासन ने पराली जलाने पर रोक लगाने और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए गांवों में निगरानी कमेटियां भी बनाई हैं. डीएसपी वीरभान के मुताबिक, जिले में अब तक 42 किसानों के खिलाफ मामले दर्ज किए जा चुके हैं. उन्होंने किसानों से फसल अवशेषों को आग नहीं लगाने की अपील की है. पुलिस के अनुसार, भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 163 के तहत 15 सितंबर से फसल अवशेष जलाने पर रोक लगाई गई है.
पराली जलाने पर तुरंत होगी FIR
आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ वायु एवं प्रदूषण नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है. कृषि विभाग ने पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ तुरंत FIR दर्ज करवाने के निर्देश दिए हैं. इसके लिए प्रत्येक गांव में निगरानी कमेटियां भी गठित की गई हैं. डीएसपी वीरभान ने किसानों से आह्वान करते हुए कहा कि किसान धान की फसल के अवशेषों को आग न लगाएं, फसल अवशेष प्रबंधन कृषि यंत्रों की मदद से इन्हें मिट्टी में मिलाएं तथा इन फसल अवशेषों का बेहतर प्रबंधन करें, ताकि पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाया जा सके और भूमि की उपजाऊ शक्ति भी बनी रहे.
अब तक 42 मामले दर्ज
जिला प्रशासन द्वारा फसलों के अवशेष जलाने वाले किसानों की सख्त निगरानी की जा रही है तथा फसल अवशेष जलाने का दोषी पाए जाने वाले किसानों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है. इस संबंध में अब तक कुल 42 मामले दर्ज हो चुके है. जो कल 24 मामले दर्ज हुए है.
About the Author

Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…













