Last Updated:
Gohana News: सोनीपत के गोहाना में पुलिस ने एंबुलेंस में शराब तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है. गोहाना CIA ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एंबुलेंस से अंग्रेजी शराब की 92 पेटियां बरामद की हैं.
गोहाना CIA को गुप्त सूचना मिली तो पुलिस ने गोहाना से गामड़ी रोड पर नाकाबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया.
सोनीपत. हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना में शराब तस्करी का ऐसा अनोखा तरीका सामने आया है, जिसे देखकर पुलिस भी हैरान रह गई. शराब तस्कर ने तस्करी के लिए एंबुलेंस को ही अपना हथियार बना लिया. मरीजों को अस्पताल पहुंचाने वाली एंबुलेंस में शराब की पेटियां भरकर चंडीगढ़ से गांव तक पहुंचाई जा रही थीं. लेकिन गोहाना CIA ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को दबोच लिया. पुलिस ने एंबुलेंस से अंग्रेजी शराब की 92 पेटियां बरामद की हैं.
दरअसल, फिल्म पुष्पा के अंदाज में शराब तस्करी का यह मामला गोहाना का है. यहां गांव बजाना निवासी प्रदीप उर्फ भक्ता एंबुलेंस में शराब की तस्करी कर रहा था. आरोपी चंडीगढ़ से ऑल सीजन ब्रांड की अंग्रेजी शराब लेकर अपने गांव जा रहा था. उसने पुलिस से बचने के लिए मरीजों को लाने-ले जाने वाली मारुति ईको गाड़ी को एंबुलेंस का रूप दे रखा था. गाड़ी के आगे और पीछे एंबुलेंस लिखा हुआ था.
गोहाना CIA को गुप्त सूचना मिली तो पुलिस ने गोहाना से गामड़ी रोड पर नाकाबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया. तलाशी के दौरान एंबुलेंस से अंग्रेजी शराब की 92 पेटियां बरामद हुईं. शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने एक अन्य व्यक्ति का नाम भी लिया है. पुलिस अब इस पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है.
पुलिस ने आरोपी प्रदीप उर्फ भक्ता को गिरफ्तार कर लिया है.
:पुलिस ने आरोपी प्रदीप उर्फ भक्ता को गिरफ्तार कर लिया है. उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी गांव में शराब पहुंचाने के बाद किन लोगों को इसकी सप्लाई करता था और इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन शामिल हैं. एएसआई अजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है और पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. एएसआई ने बताया कि इको गाड़ी के आगे पीछे एंबुलेंस लिखा हुआ था.
About the Author

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…













