108 पंचायतें आमंत्रित, 70 हलवाई और 4 एकड़ में टेंट, हरियाणा में BJP विधायक उमेद पातुवास की बेटी दीक्षा की शाही शादी, कौन हैं दूल्हा

On: November 14, 2026 1:47 AM
Follow Us:

Last Updated:

BJP MLA Umed Patuwas Daughter Marriage: हरियाणा के चरखी दादरी से भाजपा विधायक उमेद पातुवास की बेटी की शादी चर्चा में है. 14 नवंबर को पातुवास गांव में भव्य प्रीतिभोज होगा, जिसमें 108 पंचायतों के लोगों समेत सीएम नायब सिंह सैनी के शामिल होने की उम्मीद है.

ख़बरें फटाफट

हरियाणा के BJP विधायक की बेटी दीक्षा की शाही शादी, कौन हैं दूल्हा?Zoom

भाजपा विधायक उमेद पातुवास की डॉक्टर बेटी दीक्षा की शादी की तैयारियां इन दिनों पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बनी हुई हैं.

चरखी दादरी. हरियाणा के चरखी दादरी जिले की बाढ़ड़ा विधानसभा से भाजपा विधायक उमेद पातुवास की डॉक्टर बेटी दीक्षा की शादी की तैयारियां इन दिनों पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बनी हुई हैं. दीक्षा हिसार के डॉ. गोविंद के साथ 21 नवंबर को सात फेरे लेंगी. इससे पहले कल यानी 14 नवंबर को विधायक के पैतृक गांव पातुवास में लग्न और प्रीतिभोज का एक भव्य आयोजन रखा गया है, जिसमें 25 से 30 हजार लोगों के जुटने की उम्मीद है.

इस शाही प्रीतिभोज की सबसे खास बात यह है कि विधायक ने अपने विधानसभा क्षेत्र की सभी 108 पंचायतों में न्योता भेजा है और बाकायदा मुनादी करवाकर ग्रामीणों को आमंत्रित किया है. इसके अलावा दादरी, भिवानी और गुरुग्राम के लोगों को भी निमंत्रण दिया गया है.

हिसार से सांसद भी सगाई कार्यक्रम में पहुंचे हैं.

विधायक उमेद पातुवास ने बताया कि यह पारिवारिक समारोह है, किसी पार्टी विशेष का कार्यक्रम नहीं. इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और कई कैबिनेट मंत्रियों के साथ-साथ विपक्षी दलों के प्रमुख नेता, किसान नेता, अधिकारी और पत्रकार भी शिरकत करेंगे. उन्होंने अपील करते हुए कहा कि यदि व्यस्तता के कारण किसी तक निमंत्रण नहीं पहुंच पाया हो, तो भी वे समय पर पहुंचकर बेटी को आशीर्वाद दें.

मेहमानों की भारी संख्या को देखते हुए गांव में कोठी के पीछे करीब 4 एकड़ जमीन में विशाल टेंट लगाया गया.

4 एकड़ में पंडाल, 10 एकड़ में पार्किंग और देसी घी की मिठाइयां

मेहमानों की भारी संख्या को देखते हुए गांव में कोठी के पीछे करीब 4 एकड़ जमीन में विशाल टेंट लगाया गया है, जबकि वाहनों की सुविधा के लिए 10 एकड़ जमीन पार्किंग के लिए तैयार की गई है. कार्यक्रम स्थल पर 100 से अधिक डाइनिंग टेबल और वीआईपी मेहमानों के बैठने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं.

विधायक उमेद पातुवास ने बताया कि यह पारिवारिक समारोह है.

सीएम के लिए खास हरियाणवी देसी खाना

समारोह में खानपान की कमान संभाल रहे मुख्य हलवाई सोनू कुमार ने बताया कि उनकी टीम 9 नवंबर से लगातार तैयारियों में जुटी है. फिलहाल 70 से अधिक हलवाई काम कर रहे हैं और कल सुबह तक पूरी टीम में करीब 500 कारीगर और वेटर जुड़ जाएंगे.

विधायक ने अपने विधानसभा क्षेत्र की सभी 108 पंचायतों में न्योता भेजा है

सोनू के मुताबिक, 20 से 25 हजार लोगों के लिए शुद्ध देसी घी की बर्फी, लड्डू, गुलाब जामुन और मूंग का हलवा तैयार किया जा रहा है. वहीं, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और मंत्रियों के लिए विशेष रूप से पारंपरिक हरियाणवी देसी भोजन तैयार किया जाएगा. गौरतलब है कि डॉ. दीक्षा और डॉ. गोविंद की सगाई बीते 19 अगस्त को गुरुग्राम में संपन्न हुई थी, जिसके बाद अब पूरा क्षेत्र इस भव्य विवाह समारोह का गवाह बनने जा रहा है.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Dharm Astha : ॐ सूर्याय नमः का करें जाप, गर्म कपड़े दान दें…वृश्चिक संक्रांति पर बदल सकती है किस्मत, ज्योतिषाचार्य से जानिए

सोनीपत के गोहाना में खौफनाक वारदात, ऑफिस के बाहर प्रॉपर्टी डीलर की गोलियों से भूनकर हत्या, बदमाशों ने दागीं 15 गोलियां

किराया ₹15, ₹25 और ₹35… गुरुग्राम में 71 इलेक्ट्रिक बसों की एंट्री से बदलेगा सफर, अब बिना जाम के पहुंचें मेट्रो

upsc success story, IAS Pari Bishnoi New House: कौन हैं IAS परी बिश्नोई? UPSC में हासिल की 30वीं रैंक, अब शाही अंदाज वाले नए घर की चर्चा

गाड़ी के आगे-पीछे लिखा था एंबुलेंस, पुलिस ने रोककर पूछा-अंदर क्या है? डिग्गी खोलते ही उड़े होश, शराब तस्करी के अनोखे तरीके का हुआ खुलासा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपना वादा किया पूरा, करनाल के तेजी मान के परिवार  की बजुर्ग महिला ने खिलाया चूरमा, Gen-Z पर क्या बात हुई?