Haryana News: फरीदाबाद के आवारा सांड ने ली 70 साल के बुजुर्ग की जान, 5 दिन तक अस्पताल में लड़ी जिंदगी की जंग

On: November 14, 2026 5:30 AM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद एनआईटी के डबुआ इलाके में आवारा सांड के हमले में घायल हुए 70 वर्षीय बुजुर्ग चरण सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। करीब पांच दिन तक अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। बुजुर्ग की मौत के बाद परिजनों ने नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शहर में खुलेआम घूम रहे आवारा पशु लोगों की जान के लिए खतरा बने हुए हैं, लेकिन निगम की ओर से इन्हें पकड़ने के लिए प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही।

चरण सिंह के पोते गुरप्रीत ने बताया कि 7 नवंबर की रात करीब आठ बजे उनके दादा गुरुद्वारे से घर लौट रहे थे। जब वह गली में पहुंचे तो सामने से आए एक आवारा सांड ने उन पर हमला कर दिया। सांड ने उन्हें सींगों पर उठाकर जमीन पर पटक दिया। इस दौरान उनकी छाती में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आसपास के लोगों ने उन्हें संभाला और परिजनों को सूचना दी।

वेंटिलेटर पर रखा गया, पांच दिन बाद तोड़ा दम

परिजन घायल चरण सिंह को इलाज के लिए सेक्टर-3 स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए वेंटिलेटर पर रखा गया। करीब पांच दिन तक उनका इलाज चला, लेकिन शुक्रवार को उनकी मौत हो गई।

वेंटिलेटर पर रखा गया, पांच दिन बाद तोड़ा दम

बुजुर्ग की मौत के बाद परिजनों ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि शहर में आवारा पशु सड़कों और गलियों में खुलेआम घूम रहे हैं। इनकी वजह से आए दिन लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं। यदि नगर निगम समय रहते आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए कार्रवाई करता तो उनके परिवार को यह दिन नहीं देखना पड़ता। परिजनों का कहना है कि निगम की कार्रवाई केवल कागजों तक सीमित है, जबकि जमीनी स्तर पर हालात नहीं सुधर रहे।

दो वर्षों में 15 लोगों के घायल होने और सात लोगों की मौत

फरीदाबाद में आवारा पशुओं की समस्या के बीच पिछले करीब दो वर्षों में 15 लोगों के घायल होने और सात लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। नगर निगम ने 2024 से 2026 के बीच करीब पांच हजार पशु पकड़ने का दावा किया है। नगर निगम के म्यूनिसिपल हेल्थ ऑफिसर (MOH) नितेश परमार के मुताबिक पशुओं को छोड़ने वालों के खिलाफ भी लगातार कार्रवाही जारी है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Haryana News: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने घोषित किया सीनियर सेकेंडरी पूरक परीक्षा का परिणाम, ऐसे चेक करें रिजल्ट

Haryana News: हरियाणा के सरकारी स्कूलों ने रचा नया रिकॉर्ड! 94% तक पहुंचा परीक्षा परिणाम, शिक्षा मंत्री ने बताई वजह

हरियाणा के हिसार की बेटी दृष्टि मित्तल ने रचा इतिहास, उत्तराखंड न्यायिक सेवा परीक्षा में हासिल की तीसरी रैंक

एक करोड़ दो, वरना मौत! रंगदारी मांगने वाले दो बदमाशों को कैथल पुलिस ने दबोचा

Haryana News: हरियाणा में सफाई कर्मियों की मौज! अब हर महीने मिलेंगे 18,100 रुपये, सरकार ने बढ़ाया वेतन

हरियाणा के अंबाला में अनिल विज का सख्त एक्शन, पटवारी पर गिरी गाज; होटल की जांच के दिए आदेश