सिरसाहिसारफतेहाबादपंचकूलाचंडीगढ़गुरुग्रामजींदभिवानीरोहतकसोनीपतपानीपतदिल्लीडबवाली

Aaj Ka Rashifal 18 June 2025: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी?

On: June 18, 2025 8:04 AM
Follow Us:
Aaj Ka Rashifal 7 June 2025, Aaj Ka Rashifal 9 June 2025

नई दिल्ली। आज बुधवार है और तारीख है 18 जून 2025। ग्रहों की चाल और नक्षत्रों की स्थिति आज सभी 12 राशियों पर असर डाल रही है। आइए जानते हैं कि आज का दिन किसके लिए शुभ रहेगा और किसे सतर्क रहना होगा। जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों का राशिफल—

[short-code1]

मेष राशि (Aries)

आज वाहन चलाते समय विशेष सतर्कता बरतें। दुर्घटना की संभावना बन सकती है। पारिवारिक रिश्तों में तनाव आ सकता है। बच्चों को सही मार्ग दिखाएं, गुस्से से बचें। धैर्य ही आज आपका सबसे बड़ा हथियार होगा।

वृषभ राशि (Taurus)

आज आपकी योजनाएं मूर्त रूप ले सकती हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात मन को प्रसन्नता देगी। दिन शुभ संकेत दे रहा है।

मिथुन राशि (Gemini)

कार्यस्थल पर आपकी मेहनत रंग लाएगी और अलग पहचान बनेगी। हालांकि विरोधियों से सावधान रहें। राजकीय मामलों में सफलता मिलेगी। जोखिम भरे फैसलों से आज बचें।

कर्क राशि (Cancer)

कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है। प्रॉपर्टी में निवेश लाभदायक रहेगा। नए कारोबारी सौदे फायदेमंद साबित होंगे। फाइनेंशियल डिसीजन सोच-समझकर लें।

सिंह राशि (Leo)

आज वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यशैली से असंतुष्ट हो सकते हैं। व्यापार में विस्तार के लिए नए समझौते हो सकते हैं। स्वयं को समय के साथ अपडेट करना फायदेमंद रहेगा।

कन्या राशि (Virgo)

कार्यस्थल पर सहयोगियों का साथ मिलेगा। पारिवारिक मामलों में सामंजस्य बना रहेगा। लेकिन कुछ लोग आपको गुमराह करने की कोशिश कर सकते हैं, सतर्क रहें।

तुला राशि (Libra)

सहकर्मियों की ईर्ष्या आपको परेशान कर सकती है। बाहरी दबाव में कोई निर्णय लेना पड़ सकता है। साझेदारी में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। घर में कोई आयोजन हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज पुराने अधूरे काम पूरे करने में परिवार साथ देगा। युवाओं को करियर में मार्गदर्शन की जरूरत है। अधिक दौड़धूप से सेहत पर असर पड़ सकता है।

धनु राशि (Sagittarius)

लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे। परीक्षा परिणाम उम्मीद के अनुसार नहीं आएंगे। सोच और काम करने के तरीके में बड़ा बदलाव होगा। अपनों का व्यवहार परेशान कर सकता है।

मकर राशि (Capricorn)

नए संपर्क भविष्य के लिए फायदेमंद होंगे। सीमाओं से बाहर जाकर लिए गए निर्णय लाभ देंगे, लेकिन सहयोगियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं।

कुंभ राशि (Aquarius)

आज बिना चर्चा किए अपना काम करते रहें। किसी बात को लेकर मित्र नाराज हो सकते हैं। पुराने विवाद सुलझने से राहत मिलेगी। दान-पुण्य करने से आत्मसंतोष मिलेगा।

मीन राशि (Pisces)

भावनात्मक रिश्तों में उतार-चढ़ाव रहेगा। संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ हो सकता है। वादे पूरे न कर पाने का मलाल रहेगा। व्यापार में लाभ के संकेत हैं।


18 जून का दिन कुछ राशियों के लिए शानदार अवसर लेकर आया है, वहीं कुछ को सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है। दिन भर की प्लानिंग से पहले राशिफल जरूर पढ़ें और सितारों की चाल के अनुसार कदम उठाएं।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

Leave a Comment