हरियाणा परिवहन निगम ने खरीदी 375 इलेक्ट्रिक बसें, 10 शहरों में बस सेवा का विस्तार

On: August 25, 2025 8:59 AM
Follow Us:
हरियाणा परिवहन निगम ने खरीदी 375 इलेक्ट्रिक बसें, 10 शहरों में बस सेवा का विस्तार

हरियाणा परिवहन निगम ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि आने वाले महीनों में प्रदेश की सिटी बस सेवा को और विस्तार दिया जाएगा। फिलहाल 9 शहरों में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन हो रहा है, अब इसमें कुरुक्षेत्र को भी शामिल किया गया है

अक्टूबर तक 10 शहरों में नई बसें

जानकारी के मुताबिक, अक्तूबर 2025 तक राज्य परिवहन निगम की योजना है कि 10 शहरों में 5-5 नई इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाए। वर्तमान में पंचकूला, हिसार, रेवाड़ी, रोहतक, सोनीपत, करनाल, पानीपत और यमुनानगर में 5-5 बसें चल रही हैं, जबकि अंबाला में सिटी बसों की संख्या 10 है।

चार्जिंग सेंटर का विस्तार

पिछले 18 महीनों से कई शहरों के बस अड्डों में नए चार्जिंग सेंटर का निर्माण नहीं हो पाया था। अब निगम की योजना है कि 10-10 बसों के संचालनके लिए हर बस अड्डे पर दो-दो चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएं।

कुरुक्षेत्र को भी मिलेगी सुविधा

कुरुक्षेत्र को सिटी बस सेवा योजना में शामिल किया गया है। मुख्यालय ने यहां पहले चरण में दो चार्जिंग स्टेशन बस अड्डे के अंदर स्थापित करने के आदेश दे दिए हैं। अक्तूबर तक कुरुक्षेत्र में भी इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।

375 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद

हरियाणा परिवहन निगम ने बताया कि 10 शहरों के लिए कुल 500 इलेक्ट्रिक बसों की आवश्यकता होगी। इनमें से 375 बसों की खरीद की योजना तैयार कर ली गई है और सरकार से मंजूरी भी मिल गई है।

 

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हरियाणा के फरीदाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात, बहन को छोड़ने की बात पर साले ने जीजा को उतारा मौत के घाट

Haryana News: हरियाणा सरकार का बड़ा कदम, 1 अक्टूबर से इन वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल और डीजल

Haryana Weather Update: हरियाणा-पंजाब में गर्मी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, तापमान सामान्य से 3°C तक ऊपर, मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अपडेट

Haryana News: पानीपत में फायर सेफ्टी पर बड़ा खुलासा, 90% कोचिंग सेंटर, होटल और अस्पताल बिना NOC के संचालित

हरियाणा की बेटी प्रियंका चहल बनीं बीएआरसी में वैज्ञानिक अधिकारी, मेहनत से हासिल की बड़ी सफलता

हरियाणा सरकार का खिलाड़ियों को बड़ा तोहफा, अब स्टेट गेम्स खिलाड़ियों को भी मिलेगा ग्रेडेशन