Haryana Weather: हरियाणा में अचानक बदला मौसम, कई इलाकों में घना कोहरा

On: March 10, 2026 12:12 PM
Follow Us:

haryana weather 2026 03 08t101858.341

Haryana Weather: शनिवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली और कई इलाकों में घनी धुंध व कोहरा छा गया। सुबह करीब चार बजे तक मौसम पूरी तरह साफ था, लेकिन लगभग छह बजे अचानक घना कोहरा फैल गया। कोहरे के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और सड़कों पर दृश्यता काफी कम हो गई।

सुबह छह बजे के बाद कई स्थानों पर दृश्यता 6 से 60 मीटर तक ही रह गई, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। हालांकि करीब नौ बजे के बाद धीरे-धीरे कोहरा छंट गया और मौसम सामान्य हो गया। इस दौरान दिन का तापमान करीब 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

12 मार्च तक मौसम रहेगा शुष्क

मौसम विभाग के अनुसार 12 मार्च तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 8 मार्च की रात से 11 मार्च के बीच राज्य के कुछ स्थानों पर आंशिक बादल छाए रह सकते हैं।

इस दौरान हवाओं की दिशा में बदलाव और हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, जबकि रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।

फसलों के लिए अनुकूल बना हुआ है मौसम

कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. रमेश वर्मा के अनुसार फिलहाल मौसम फसलों के लिए अनुकूल बना हुआ है। उन्होंने बताया कि पिछले एक सप्ताह से दिन में गर्मी महसूस की जा रही है, जबकि रात का मौसम अब भी ठंडा बना हुआ है। शनिवार को अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Haryana News: ‘सुरक्षित आहार’ अभियान से स्वस्थ हरियाणा की दिशा में बड़ा कदम, आयुष ढांचे को मिलेगा और विस्तार

Haryana News: हरियाणा में सरकारी भर्तियों का रोडमैप तैयार, HSSC जल्द जारी करेगा वार्षिक भर्ती कैलेंडर, सीएम सैनी ने किया ऐलान

रोहतक और अंबाला को मिले नए उपायुक्त, हरियाणा सरकार ने दो आईएएस अधिकारियों के किए तबादले

Haryana News: हिसार के सूर्य नगर में डेयरी संचालक की हत्या के बाद बवाल, गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने लगाया 3 घंटे जाम

Haryana News: हरियाणा के पानीपत में ACB का बड़ा एक्शन, 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी और सहायक गिरफ्तार

Haryana News: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, गुरुग्राम की 274 एकड़ जमीन पर MCG का अधिकार बहाल, हाई कोर्ट का आदेश रद्द