Haryana News: कैथल में एक हादसे ने उजाड़े तीन परिवार, 3 युवकों की मौत और 4 घायल

On: November 15, 2026 11:37 AM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के कैथल में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां एक गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी पुलिया से टकरा गई। इस हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। साथ ही चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।

यह हादसा कैथल के सिसमौर नहर के पास हुआ। जहां गाड़ी का संतुलन बिगड़ने के कारण वाहन सड़क किनारे बनी पुलिया से जा टकराया। बताया जा रहा है कि गांडी में सात युवक सवार थे। गाड़ी जैसे ही सिसमौर नहर के पास पहुंची वैसे ही गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। साथ ही चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतकों की हुई पहचान

पुलिस ने गाड़ी में सवार सभी युवकों की पहचान कर ली है। हादसे में अजय (29), नवदीप (20) और प्रदीप (32) की दुखद मृत्यु हो गई। वहीं,नरेंद्र, साहिल, गौरव और अर्जुन घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

 

 

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now