घर से 1 KM दूर थे पति-पत्नी, आधी रात को पीछे लगी कार, गुरुग्राम में Video देख उड़े होश! सोसायटी तक अटकी सांसें

On: November 14, 2026 5:55 PM
Follow Us:

दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में रोड रेज और सड़क पर सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं. यहां एक शख्स ने सोशल मीडिया पर अपने साथ हुई वारदात का जिक्र किया है. दिवाली की रात पत्नी के साथ घर वापस लौट रहे शख्स ने आरोप लगाया कि कार सवार कुछ लोगों ने करीब एक किलोमीटर तक उसका पीछा किया और रास्ते में गाड़ी रोकने की कोशिश की. पीड़ित ने सोशल मीडिया पर पूरी घटना को शेयर करते हुए शहर और प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. कई लोगों ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए हादसे की भयावहता पर सवाल उठाए हैं.

शुभम जैन नामक शख्स का दावा है कि दिवाली की रात करीब 11:55 बजे वह अपनी पत्नी के साथ घर लौट रहा था. इसी दौरान दरबारीपुर रोड, सेक्टर-70 एसपीआर के पास कुछ लोगों ने उसकी कार का पीछा करना शुरू कर दिया. आरोप है कि वैन में सवार लोगों ने कई बार उनकी कार को रोकने की कोशिश की. घबराया शख्स किसी तरह अपनी सोसाइटी के गेट तक पहुंचा, जहां सिक्योरिटी गार्ड्स ने कथित तौर पर दूसरी कार में सवार लोगों को रोक लिया.

शख्स ने घटना के करीब पांच दिन बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी आपबीती साझा की. उसने बताया कि घटना के बाद से उसका परिवार सदमे में है और उसे इस बात का डर था कि सार्वजनिक रूप से मामला उठाने से उसकी और उसके परिवार की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है.

सोशल मीडिया पोस्ट करने वाले पीड़ित ने कहा कि वह करीब सात महीने पहले गुरुग्राम आया था. मुझे लगता था कि रोड रेज, लूटपाट, अपहरण और राह चलते लोगों को निशाना बनाने जैसी घटनाएं ज्यादातर सोशल मीडिया रील्स या खबरों तक सीमित हैं. लेकिन दिवाली की रात में कथित तौर पर ऐसी घटना हुई, जिसने उसकी इस धारणा को बदल दिया.

उसने बताया कि 11:55 बजे रात वह पत्नी के साथ अपनी कार से घर लौट रहा था. घर से करीब एक किलोमीटर पहले दरबारीपुर रोड, सेक्टर-70 एसपीआर पर एक दूसरी कार ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया. शुरुआत में उसे लगा कि शायद कोई गाड़ी ओवरटेक करने की कोशिश में है. लेकिन मामला तब संदिग्ध हो गया, जब दूसरी कार ने अचानक उसकी गाड़ी को ओवरटेक किया और आगे ब्रेक लगाकर रोकने की कोशिश की. कार में बैठे लोग नीचे उतरने की कोशिश भी कर रहे थे.

सोसायटी के गेट तक पीछा करते रहे आरोपी
पीड़ित का कहना है कि दूसरी कार के इरादे समझने के बाद उसने अपनी गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी. वह लगातार एक्सीलेटर दबाकर अपनी सोसाइटी के गेट तक पहुंचने की कोशिश करता रहा. दूसरी कार ने कई बार उसकी गाड़ी को रास्ते में काटकर रोकने का प्रयास किया. इस दौरान वह और उसकी पत्नी काफी घबरा गए थे.

गुरुग्राम में दिवाली की रात फैमिली का पीछा

वह रफ्तार में गाड़ी को चलाता रहा. स्पीड ब्रेकर पर भी उसने तेज स्पीड में अपनी गाड़ी बढ़ाई. आखिरकार वह अपनी सोसाइटी के गेट तक पहुंचने में कामयाब रहा. वहां मौजूद सिक्योरिटी गार्ड्स ने दूसरी कार में सवार लोगों को रोक लिया. पीड़ित का दावा है कि कार में दो लोग थे. इनमें एक की उम्र करीब 20-25 साल और दूसरे की उम्र उससे कम टीनेज थी.

सिक्योरिटी गार्ड्स से भी भिड़ गए कार सवार
पोस्ट में शख्स ने बताया कि सोसाइटी के गेट पर पहुंचने के बाद भी मामला खत्म नहीं हुआ. दूसरी कार में सवार लोग करीब 20 मिनट तक वहां रुके रहे और सिक्योरिटी गार्ड्स से अंदर जाने को लेकर बहस करते रहे. आरोपियों की वैन की पिछली नंबर प्लेट गायब थी, जबकि आगे की नंबर प्लेट भी ढकी हुई थी. उसने इसे अपराध से जोड़ते हुए अपनी चिंता जाहिर की.

पीड़ित के कार में आगे और पीछे की तरफ लगे डैशकैम के साथ ही सोसायटी और पास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज की मदद से घटना का वीडियो सामने है. फुटेज में उसकी कार को तेजी से सोसाइटी के गेट की ओर जाते देखा जा सकता है. पीड़ित शख्स ने गुरुग्राम के विकास मॉडल पर भी सवाल उठाए. सवाल है कि जब शहर के विकसित और महंगे इलाकों में इस तरह की घटनाएं हो सकती हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा की स्थिति क्या होगी?

उसने अपनी पोस्ट में लिखा कि वह अपनी कमाई का करीब 40 फीसदी टैक्स देता है, लेकिन मुश्किल समय में उसकी सुरक्षा निजी सिक्योरिटी गार्ड्स के भरोसे रही. उसके दोस्तों और परिवार के लोगों ने उसे इस मामले को पब्लिक नहीं करने की सलाह दी थी. ऐसा करने से आरोपियों की ओर से उसे और उसके परिवार को नुकसान पहुंचाने का खतरा है. लोकल अपराधियों से उलझना ठीक नहीं है.

शख्स ने बताया कि घटना के पांच दिन बाद काफी सोच-विचार करके उसने अपनी आपबीती सोशल मीडिया पर साझा करने का फैसला किया था. पोस्ट वायरल होने के बाद उसने एक और अपडेट दिया. उसके मुताबिक, अगली सुबह बादशाहपुर के SHO मनोज कुमार और हेड कांस्टेबल समरिता ने उसे फोन किया. हालांकि, पीड़ित ने अपने निजी कारणों का हवाला देते हुए इस मामले में FIR दर्ज कराने और लिखित शिकायत देने से इनकार कर दिया.

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

'हाथ में बंदूक, जुबां पर दबंगई…' सोशल मीडिया पर गैंगस्टरों का गजब 'टैलेंट हंट',18 साल के लड़के बन रहे किलर

LBSNAA में ट्रेनिंग के दौरान दोस्ती, प्यार के लिए बदला कैडर, अब जीवनसाथी बन रही IAS-IPS की जोड़ी

ट्रैनिंग में टकराए नैना… फिर एक ही जिले में मिली पोस्टिंग, अब 15 नवंबर को IPS अदिति सिंह बनेंगी IAS विवेक की दुल्हन

मरीज के साथ मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, बीजेपी विधायक की दो टूक, FIR से डॉक्टरों का नाम हटाना गलत

Sonipat Murder: सोनीपत में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, कार में बैठते समय हमला, रोहित गोदारा गैंग ने ली जिम्मेदारी | सोनीपत

Reddit Viral Story | Gurgaon Pollution Health Impact: ‘घर गई तो शादी कर देंगे…’, दिवाली से 3 दिन पहले बेरोजगार हुई युवती, लोगों से मांगी मदद