Vatika Chowk पर खत्म होगा घंटों का जाम,क्लोवरलीफ का डिजाइन फाइनल,जानें कैसा होगा नया स्ट्रक्चर

On: November 15, 2026 1:35 AM
Follow Us:

Gurugram Vatika Chowk Cloverleaf: गुरुग्राम-सोहना हाईवे पर रोज जाम में फंसने वालों के लिए बड़ी राहत की खबर है। वाटिका चौक पर क्लोवरलीफ बनाने के लिए DPR और डिजाइन तैयार हो गया है। इस पर करीब 850 करोड़ रुपये की लागत आएगी। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (GMDA) इस महीने के अंत तक इसके लिए टेंडर जारी करने की तैयारी में है। टेंडर जारी होते ही निर्माण काम शुरू हो जाएगा।

DPR तैयार, 10 दिन में टेंडर

GMDA ने एक निजी कंपनी को क्लोवरलीफ का डिजाइन और DPR तैयार करने की जिम्मेदारी दी थी। कंपनी ने पिछले महीने ही डिजाइन और DPR GMDA कार्यालय में सौंप दिया है। उच्चाधिकारियों से मंजूरी मिलने के बाद अब कार्यकारी अभियंता कार्यालय में DNIT तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अगले 10 दिन के अंदर ये प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी, इसके बाद टेंडर जारी कर दिया जाएगा।

दिल्ली से जयपुर और मुंबई जाना होगा आसान

GMDA की योजना द्वारका एक्सप्रेसवे और गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड को गुरुग्राम-सोहना हाईवे से एलिवेटेड रोड के माध्यम से जोड़ने की है।द्वारका एक्सप्रेसवे से गुरुग्राम-सोहना हाईवे (SPR) तक एलिवेटेड रोड के लिए करीब 770 करोड़ रुपये का टेंडर जारी हो चुका है। गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड से गुरुग्राम-सोहना हाईवे (गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड) तक एलिवेटेड रोड पर करीब 1400 करोड़ रुपये की लागत का अनुमान है। इन दोनों एलिवेटेड रोड को गुरुग्राम-सोहना एलिवेटेड हाईवे से जोड़ने के लिए ही वाटिका चौक पर क्लोवरलीफ बनाया जा रहा है। इसके बनने के बाद द्वारका एक्सप्रेसवे से जयपुर और मुंबई की तरफ जाना बेहद आसान हो जाएगा।

हांसी में दर्दनाक सड़क हादसा 6198 Also read: Haryana News: हांसी में दर्दनाक सड़क हादसा, डेढ़ साल की मासूम की मौत; दादा-दादी गंभीर घायल

45 मिनट का सफर होगा सिर्फ 10 मिनट का

अभी हालत ये है कि द्वारका एक्सप्रेसवे से आने वाले चालक को पहले SPR पर जाम में फंसना पड़ता है, फिर वाटिका चौक से भोंडसी तक जाम झेलना पड़ता है। तब जाकर वो गुरुग्राम-सोहना एलिवेटेड हाईवे पर चढ़ पाता है। इसमें करीब 45 मिनट लग जाते हैं। एलिवेटेड रोड और क्लोवरलीफ बनने के बाद यही दूरी सिर्फ 8 से 10 मिनट में तय हो जाएगी।

कैसा होगा क्लोवरलीफ?

इस क्लोवरलीफ के बनने से द्वारका एक्सप्रेसवे, दिल्ली-जयपुर हाईवे, गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड और गुरुग्राम-सोहना एलिवेटेड रोड आपस में जुड़ जाएंगे।अभी जयपुर या मुंबई से आकर द्वारका एक्सप्रेसवे जाने के लिए चालक को या तो भोंडसी के पास उतरना पड़ता है या सुभाष चौक, हीरो होंडा चौक और उमंग भारद्वाज चौक होते हुए जाना पड़ता है। क्लोवरलीफ बनने के बाद चारों तरफ आना-जाना आसान हो जाएगा। GMDA के मुख्य अभियंता प्रवीण चौधरी ने बताया, “वाटिका चौक पर क्लोवरलीफ के निर्माण के लिए DPR और डिजाइन बनकर तैयार हो गया है। इसके निर्माण पर करीब 850 करोड़ की लागत अनुमानित है। टेंडर जारी करने की प्रक्रिया चल रही है। इस माह के अंत तक टेंडर जारी हो जाएगा।”

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now