Haryana: वोट चोरी पर हरियाणा कांग्रेस का हल्ला बोल, इस शहर से होगी शुरूआत

On: November 12, 2025 6:24 AM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा में मतदाता सूची में गड़बड़ी और कथित वोट चोरी के मामले को लेकर कांग्रेस ने प्रदेशव्यापी आंदोलन की घोषणा की है। यह आंदोलन 12 नवंबर से शुरू होकर करीब एक माह तक चलेगा। आंदोलन की शुरुआत करनाल से होगी और यह 11 दिसंबर को गुरुग्राम में समाप्त होगा। कांग्रेस ने इसे “वोट चोर-गद्दी छोड़” अभियान का नाम दिया है।

कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने सभी जिलों के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे एकजुट होकर इस आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि हर प्रदर्शन की रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय को भेजी जाए ताकि उसकी एक संकलित रिपोर्ट तैयार कर केंद्रीय कांग्रेस नेतृत्व यानी एआईसीसी को भेजी जा सके।

एआईसीसी मुख्यालय में बैठक के बाद निर्णय

यह निर्णय हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में नई दिल्ली के एआईसीसी मुख्यालय में हुई बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। बैठक में प्रदेशभर में जिला स्तर पर रोष प्रदर्शन करने का फैसला किया गया ताकि वोट चोरी के मामले को लोगों के सामने मजबूती से उठाया जा सके।

करनाल से होगी आंदोलन की शुरुआत

12 नवंबर को सुबह 10 बजे करनाल के सेक्टर-12 पेट्रोल पंप के पास स्थित पार्किंग स्थल में पहला प्रदर्शन होगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह मुख्य अतिथि होंगे। साथ ही कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य एवं सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी इस आंदोलन में हिस्सा लेंगे। कांग्रेस ने हर जिले में वोट चोरी के खिलाफ प्रदर्शन करने की योजना बनाई है। इन प्रदर्शन के दौरान स्थानीय उपायुक्तों को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भी सौंपे जाएंगे।

मूल उद्देश्य

इस आंदोलन का उद्देश्य मतदाता सूची में हुई गड़बड़ी और वोट चोरी की शिकायतों को जन-जन तक पहुंचाना है ताकि लोकतंत्र की गरिमा बनी रहे। कांग्रेस का कहना है कि यह आंदोलन हरियाणा के चुनावी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए जरूरी है। कांग्रेस नेताओं का मानना है कि मतदाता सूची की सही जांच और सुधार से ही लोकतंत्र मजबूत होगा।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का दिल्ली-जींद पर ट्रायल पूरा, 120 kmph की रफ्तार से लगाई दौड़; PM मोदी जल्द करेंगे लॉन्च

हरियाणा के फरीदाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात, बहन को छोड़ने की बात पर साले ने जीजा को उतारा मौत के घाट

Haryana News: हरियाणा सरकार का बड़ा कदम, 1 अक्टूबर से इन वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल और डीजल

Haryana Weather Update: हरियाणा-पंजाब में गर्मी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, तापमान सामान्य से 3°C तक ऊपर, मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अपडेट

Haryana News: पानीपत में फायर सेफ्टी पर बड़ा खुलासा, 90% कोचिंग सेंटर, होटल और अस्पताल बिना NOC के संचालित

हरियाणा की बेटी प्रियंका चहल बनीं बीएआरसी में वैज्ञानिक अधिकारी, मेहनत से हासिल की बड़ी सफलता