हरियाणा वालों के लिए एक खुशखबरी, इस गांव में खुलेगा पहला केंद्रीय विद्यालय, मिलेगा बड़ा फायदा

On: November 17, 2025 4:27 PM
Follow Us:
हरियाणा

हरियाणा के नूंह जिले के लिए शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक खुशखबरी है। जिले के सालाहेड़ी गांव में पहला केंद्रीय विद्यालय खोलने की मंजूरी मिल गई है और फिरोजपुर झिरका में राजकीय मॉडल कॉलेज का भवन निर्माण शुरू होने जा रहा है। इन दोनों परियोजनाओं से इस पिछड़े जिले में उच्च व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा।

सालाहेड़ी में खुलेगा पहला केंद्रीय विद्यालय

केंद्र सरकार ने नूंह जिले में पहले केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को मंजूरी दे दी है, जो गांव सालाहेड़ी में खोला जाएगा। हरियाणा सरकार इसके लिए लगभग छह एकड़ जमीन निःशुल्क उपलब्ध कराएगी। नूंह के उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि स्थायी भवन तैयार होने तक कक्षाएं छपेड़ा गांव के सरकारी स्कूल में आगामी सत्र से लगाई जाएंगी।

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) की मंजूरी के बाद केंद्रीय विद्यालय संगठन ने आदेश जारी कर दिया है। इस विद्यालय की भूमि और भवन पर किसी प्रकार का संपत्ति कर या सेवा कर नहीं लगेगा, क्योंकि यह केंद्र सरकार की संपत्ति मानी जाएगी।

फिरोजपुर झिरका में बनेगा आधुनिक मॉडल कॉलेज

फिरोजपुर झिरका में राजकीय मॉडल कॉलेज की इमारत का निर्माण आठ करोड़ 62 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। इमारत को 15 महीने में तैयार किया जाएगा और लोक निर्माण विभाग ने इसके टेंडर लगा दिए हैं। गौरतलब है कि दो साल पहले मॉडल कॉलेज शुरू हुआ था और वर्तमान में एक सरकारी स्कूल भवन में अस्थायी रूप से चल रहा है।

छात्र-छात्राओं को मिलेगा लाभ

इन शैक्षणिक संस्थानों के खुलने से नूंह जिले के छात्रों, विशेषकर बेटियों को भारी लाभ मिलेगा। अब तक उच्च शिक्षा के लिए छात्रों को गुरुग्राम, फरीदाबाद या दिल्ली जैसे शहरों का रुख करना पड़ता था। शिक्षाविद सिद्दीक अहमद का कहना है कि यह कॉलेज नूंह जिले जैसे पिछड़े क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के नए अवसर खोलेगा।

वर्तमान में जिले में केवल सालाहेड़ी, पुन्हाना, तावडू और नगीना में ही कॉलेज हैं, जिससे दूरदराज के छात्रों को काफी परेशानी होती है। इन नए संस्थानों के चालू होने से स्थानीय स्तर पर ही छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी और उनकी पढ़ाई जारी रखने की संभावनाएं बढ़ेंगी।


वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हरियाणा

हरियाणा में पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी, डीजीपी अजय सिंघल ने किया बड़ा ऐलान, मिलेगा ये फ़ायदा

हरियाणा

हरियाणा का ये जिला बनेगा फार्मा हब, सस्ती दवाओं के उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा, केंद्रीय बजट में बड़ा ऐलान

HBSE New Rule

HBSE New Rule: हरियाणा में 10वीं–12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, मिलेगा अंक सुधार का दूसरा मौका

School Holiday: फरवरी में हरियाणा के सरकारी स्कूलों में रहेंगी इतनी छुट्टियां, टाइमिंग और परीक्षाओं का पूरा अपडेट

हरियाणा ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल, 4 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर

हरियाणा ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल, 4 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर; 20 HCS अफसरों को मिला सुपर टाइम स्केल

Fourlane Highway: हरियाणा में ये आधा दर्जन से ज्यादा हाईवे होंगे फोरलेन, ज़मीनों रेट छुएंगे आसमान, इस वजह से अटके

Fourlane Highway: हरियाणा में ये आधा दर्जन से ज्यादा हाईवे होंगे फोरलेन, ज़मीनों रेट छुएंगे आसमान, इस वजह से अटके