सिरसा थान अटैक के बाद करनाल में कर्ण लेक के पास दो हैंड ग्रेनेड बरामद, बम निरोधक दस्ते ने किया कंट्रोल्ड ब्लास्ट

On: November 27, 2025 2:03 PM
Follow Us:
करनाल

हरियाणा में सुरक्षा एजेंसियां एक बार फिर अलर्ट मोड पर हैं। सिरसा में महिला थाने पर हुए ग्रेनेड हमले के बाद अब करनाल में कर्ण लेक के पास दो हैंड ग्रेनेड मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस, एसटीएफ और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और इलाके को तुरंत सील कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।

दोनों ग्रेनेडों को एसटीएफ और बम स्क्वायड ने नियंत्रित विस्फोट (कंट्रोल्ड ब्लास्ट) के जरिए सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया। पूरी प्रक्रिया सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत की गई और राहत की बात यह रही कि इस दौरान किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ।

करनाल

सूत्रों के अनुसार, ग्रेनेड निष्क्रिय करने की पूरी वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई है, जिसे संबंधित सुरक्षा एजेंसियों को भेजा जाएगा। बरामदगी की जांच अब कई एंगल से की जा रही है, जिसमें आतंकवादी संगठनों की संभावित संलिप्तता भी जांच दायरे में है।

मामला उस वक्त सामने आया जब CHD सिटी के सामने खाली पड़े मैदान में लोगों ने संदिग्ध वस्तु को देखा और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची टीमें क्षेत्र की घेराबंदी कर दी और आम नागरिकों व मीडिया को दूरी पर रखा गया।

करनाल

फिलहाल, सुरक्षा एजेंसियां यह जांच कर रही हैं कि ग्रेनेड वहां कैसे पहुंचे और इसके पीछे कौन लोग हो सकते हैं।

इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा, लगातार कांबिंग जारी

सूचना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है। एसटीएफ, सीआईडी, फोरेंसिक और हथियार डिटेक्शन टीम लगातार तलाशी अभियान चला रही है। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से इलाके में न जाने और किसी भी संदिग्ध वस्तु की तुरंत सूचना देने की अपील की है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

टाइगर श्रॉफ केसः ‘भोला बहला फुसलाकर ले गया’, आरोपी सुमित ने मां से कहा था खाटू श्याम जा रहा हूं, आशा बोली-मेरा बेटा बेकसूर है

चंडीगढ़ के नामी होटल में मिली बिजनेसमैन की लाश, रात को कमरे में आई लड़की को पुलिस ने हिरासत में लिया

क्या 3 दिन अंधेरे में डूब जाएगा हरियाणा, हड़ताल पर क्यों जा रहे हैं बिजली कर्मचारी, क्या है विवाद? सब कुछ जानें

हरियाणा में 22 से 24 अक्टूबर तक बिजली कर्मचारियों की हड़ताल, नूंह-गुरुग्राम में निजी कंपनी को लाइसेंस देने का विरोध, मंत्री अनिल विज ने वार्ता के लिए बुलाया

शादी के लिए लिया कर्ज और फिर टूट गया रिश्ता, क्या दूसरे पक्ष से वसूल सकते हैं रकम?

झज्जर में शर्मसार हुई मानवता, दफनाने के बजाय खेत में छोड़ा नवजात का शव