हरियाणा के खाटू श्याम जी भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। हरियाणा राज्य परिवहन नारनौल डिपो की ओर से खाटू श्याम जी के लिए स्पेशल एक्सप्रेस बस सेवा शुरू कर दी गई है। इस नई बस सेवा से नारनौल और आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं को सीधा फायदा मिलेगा।
नारनौल–नागल चौधरी–खाटू श्याम जी एक्सप्रेस बस सेवा
यह बस सेवा नारनौल से चलकर नागल चौधरी होते हुए सीधे राजस्थान स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल खाटू श्याम जी पहुंचेगी।
बस का टाइम टेबल (आवागमन)
प्रस्थान समय
नारनौल से प्रस्थान: सुबह 10:00 बजे
नागल चौधरी बस स्टैंड से: सुबह 10:30 बजे
किराया: ₹130/-
खाटू श्याम जी आगमन: दोपहर करीब 1:30 बजे
वापसी समय
खाटू श्याम जी से प्रस्थान: दोपहर 3:30 बजे
नागल चौधरी से नारनौल के लिए: शाम 6:30 बजे
नागल चौधरी का नवनिर्मित बस स्टैंड भी हुआ शुरू
इस नई बस सेवा के साथ-साथ महेंद्रगढ़ जिले की नागल चौधरी तहसील में नवनिर्मित बस स्टैंड का भी शुभारंभ कर दिया गया है। इससे दक्षिणी हरियाणा के यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी।
इन शहरों के लिए भी मिलेगी बस सुविधा
नए बस स्टैंड से अब यात्रियों को इन प्रमुख रूटों पर सीधी बस सेवाएं मिलेंगी:
नारनौल
महेंद्रगढ़
दादरी
भिवानी
हांसी
हिसार
संगरूर
रोहतक
गुरुग्राम
दिल्ली
खाटू श्याम जी
कोटपुतली
जयपुर
अजमेर
कोटा
पुष्कर जी
अन्य लोकल रूट
अब सभी बसें नागल चौधरी बस स्टैंड के अंदर होकर गुजरेंगी, जिससे यात्रियों को सुविधा और सुरक्षा दोनों मिलेगी।
श्रद्धालुओं और यात्रियों को मिलेगा बड़ा फायदा
खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को अब सीधी, सस्ती और सुविधाजनक बस सेवा उपलब्ध होगी। वहीं नया बस स्टैंड क्षेत्र के विकास में भी अहम भूमिका निभाएगा।









