हांसी के गुराना गांव में युवती की संदिग्ध मौत, पुलिस ने कब्र से बाहर निकलवाया शव

On: September 26, 2026 11:53 PM
Follow Us:

Last Updated:

हांसी के गांव गुराना में करीब 20 वर्षीय युवती प्रियंका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद पुलिस ने करीब 24 घंटे बाद कब्र से शव बाहर निकलवाया. फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

हांसी में 20 साल की युवती की संदिग्ध मौत, 24 घंटे बाद कब्र से निकलवाया शवZoom

हांसी जिले के गांव गुराना में करीब 20 वर्षीय युवती प्रियंका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजनों ने उसका शव दफना दिया. मौत को लेकर शिकायत मिलने के बाद सोमवार शाम को पुलिस ने करीब 24 घंटे बाद कब्र से शव बाहर निकलवाया. नारनौंद थाना पुलिस ने फोरेंसिक विशेषज्ञों और ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कार्रवाई की. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मंगलवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट होने की उम्मीद है.

9 सितंबर को घर से चली गई थी युवती

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रियंका 9 सितंबर को घर से कहीं चली गई थी और 11 सितंबर को वापस घर लौट आई थी. इसके बाद रविवार को उसकी मौत हो गई. युवती की मौत के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं. इसी दौरान किसी व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत देकर मौत को संदिग्ध बताते हुए शव दफन किए जाने की जानकारी दी.

ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्र से निकाला शव

शिकायत मिलने के बाद सोमवार को नारनौंद थाना पुलिस गांव पहुंची. हांसी के नायब तहसीलदार खुर्शीद अहमद को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया. उनकी मौजूदगी में सोमवार शाम कब्रिस्तान में कब्र खोदकर प्रियंका का शव बाहर निकलवाया गया. फोरेंसिक विशेषज्ञों ने मौके पर आवश्यक साक्ष्य भी जुटाए. किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल तैनात रहा.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण

ड्यूटी मजिस्ट्रेट खुर्शीद अहमद ने बताया कि प्रियंका की संदिग्ध मौत के बाद उन्हें मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर तैनात किया गया था. शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. मंगलवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत का सही कारण स्पष्ट होगा.

About the Author

authorimg

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

shot putter manpreet kaur story: ‘बहू अंधेरे में ही निकल जाती थी स्टेडियम’, भारत की मनप्रीत कौर ने जीता ब्रांज मेडल, सास ने बताई सफलता की कहानी

किसी को दे रहे हैं आधार की फोटोकॉपी? ऐसे जाल बिछाते हैं साइबर ठग, गलती पड़ जाएगी भारी

50 सोसायटी, 12 गांव और 2 KM की रोड… गुरुग्राम वालों की मौज, द्वारका एक्सप्रेसवे के टोल और जाम से छुटकारा

बहादुरगढ़ में गणेश विसर्जन के दौरान नहर में डूबे तीन युवक, 2 शव बरामद, एक की तलाश जारी

फरीदाबाद की आगरा नहर में बढ़े आत्महत्या के मामले, स्थानीय लोगों ने की फेंसिंग की मांग

अपनी मर्जी से घर बनाया तो सावधान, गुरुग्राम की BPTP एस्टेयर गार्डन कॉलोनी में 80 मकानों को नोटिस, 1 हफ्ते का समय