हरियाणा वालों, 9700 करोड़ की लागत से बनेगा 24KM लेन बाईपास, इन शहरों से गुरुग्राम जाना होगा आसान

On: September 26, 2026 7:34 AM
Follow Us:

Last Updated:

Good News : एनसीआर में एक नया चार लेन का बाईपास बन रहा है, जिससे पलवल और सोहना के बीच यात्रा करना बेहद आसान हो जाएगा. यह परियोजना लंबी दूरी के भारी यातायात को स्थानीय सड़कों से हटाकर सोहना और पलवल के आसपास नए व्यापार और आवास के अवसर खोलेगी.

9700 करोड़ की लागत से बनेगा 24KM लेन बाईपास, इन शहरों से गुरुग्राम जाना आसानZoom

पलवल सोहना बाईपास होगा फोरलेन.

फरीदाबाद : चाहे यूपी हो या हरियाणा हर राज्य विकास की ओर तेजी से बढ़ रहा है. लोगों का सफर आसान बनाने के लिए राज्य से लेकर केंद्र सरकार तक काम कर रही है. अब दिल्ली एनसीआर में एक नया चार लेन का बाईपास बनने जा रहा है. इससे पलवल और सोहना के बीच यात्रा करना बहुत आसान हो जाएगा. दरअसल, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 24 किलोमीटर लंबे एनएच-919 खंड के नवीनीकरण को मंजूरी दे दी है.

खुलेंगे रोजगार के नए अवसर

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) पलवल-सोहना के बीच 24 किलोमीटर लंबा चार लेन का एक बाईपास बनाएगा. बाईपास बनने से दोंनों शहरों के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी. इसके साथ ही पलवल और आसपास के क्षेत्रों में कारोबार, उद्योग और रोजगार के नए अवसर खुलने की उम्मीद है. परियोजना को लेकर लोक निर्माण विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं.

सुबह-शाम लगता है जाम

बता दें, फिलहाल पलवल-सोहना मार्ग अभी दो लेन का है. इससे हर दिन लाखों लोग गुरुग्राम नौकरीपेशा के लिए आवाजाही करते हैं. सड़क संकरी होने के और वाहनों का दबाव अधिक होने के कारण रोजाना जाम लगता है. खासकर सुबह-शाम रोजाना लोगों को लंबे जाम से जूझना पड़ता है. वहीं दूसरी तरफ भारी वाहनों की आवाजाही से परेशानी और बढ़ जाती है. ओवरटेकिंग के दौरान भी दुर्घटना का खतरा रहता है. इसे लेकर आसपास के लोग कई बार सरकार से इस मार्ग को चौड़ा करने की मांग कर चुके हैं, जिसे शनिवार को चंडीगढ़ में हुई बैठक मुख्यमंत्री ने मंजूरी दे दी है.

इतनी लागत से होगा निर्माण

राज्य सरकार ने लगभग 9,700 करोड़ रुपये की व्यापक सड़क अवसंरचना योजना के तहत इस परियोजना को मंजूरी दी है. इस योजना में हरियाणा के कई शहरों और कस्बों में बाईपास और रिंग रोड शामिल हैं. फिलहाल पीडब्ल्यूडी ने बाईपास के प्रस्तावित मार्ग के बीच आने वाली जमीन की रजिस्ट्रियों को बंद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसके बाद जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई की जाएगी. जमीन अधिग्रहण पूरा होने के बाद सड़क निर्माण परियोजना पर काम शुरू किया जाएगा. विभाग की ओर से परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए जरूरी प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

About the Author

authorimg

काव्‍या मिश्राSenior Sub Editor

Kavya Mishra is a Senior Sub Editor at News18 Hindi with over seven years of experience in digital and print journalism. She is part of the regional editorial team, covering Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana …

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now