Last Updated:
बहादुरगढ़ के रोहद गांव के पास गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया. NCR नहर में मूर्ति विसर्जन के दौरान एक युवक गहरे पानी में डूब गया. उसे बचाने के लिए कूदे दो अन्य युवक भी तेज बहाव में डूब गए. दो युवकों के शव बरामद हो चुके हैं, जबकि एक की तलाश जारी है.
बहादुरगढ़ में रोहद गांव के पास से गुजर रही एनसीआर नहर में गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया. मूर्ति विसर्जन के लिए नहर में उतरा 24 वर्षीय अजय अचानक गहरे पानी में डूब गया. उसे बचाने के लिए शिवकांत और नीतेश भी नहर में कूद गए, लेकिन तेज बहाव के कारण तीनों युवक डूब गए.
अजय को बचाने के लिए नहर में कूदे दो युवक
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों और पुलिस ने तलाश अभियान शुरू किया. कड़ी मशक्कत के बाद अजय और नीतेश के शव नहर से बरामद कर लिए गए, जबकि शिवकांत की तलाश अभी जारी है. उसकी तलाश के लिए एनडीआरएफ टीम को भी सूचना दी गई है. आसपास के लोग भी तलाश अभियान में जुटे हुए हैं.
टेक फूड प्रोडक्ट कंपनी में काम करते थे तीनों युवक
बताया जा रहा है कि तीनों युवक रोहद स्थित टेक फूड प्रोडक्ट कंपनी में काम करते थे. हादसे की सूचना मिलते ही आसौदा थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. एसडीएम अभिनव सिवाच ने भी घटनास्थल का मुआयना किया और राहत एवं बचाव कार्य की जानकारी ली. फिलहाल, पुलिस और राहत दल नहर में दोनों लापता युवकों की तलाश में जुटे हुए हैं.
About the Author

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…
और पढ़ें












