हरियाणा के यमुनानगर में 21.30 करोड़ का शराब घोटाला, दो बड़ी फर्मों ने किया खेल, सरकार को लगा चूना

On: September 25, 2026 11:25 PM
Follow Us:

Last Updated:

Yamuna Nagar News: हरियाणा में यमुनानगर में शराब कारोबार में 21.30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. दो फर्मों पर एक्साइज सॉफ्टवेयर में हेरफेर का आरोप है. विभाग का कहना है कि 5 करोड़ की रिकवरी हुई है और जांच जारी है.

ख़बरें फटाफट

हरियाणा में 21.30 करोड़ का शराब घोटाला, दो बड़ी फर्मों ने कैसे किया खेल?Zoom

यमुनानगर. हरियाणा के यमुनानगर में शराब कारोबार से जुड़ा 21.30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है. आरोप है कि शराब की दो बड़ी फर्मों ने एक्साइज एवं टैक्सेशन विभाग के सरकारी सॉफ्टवेयर में हेरफेर कर सरकारी खजाने को करोड़ों रुपये का चूना लगाया.

शिकायतकर्ता अभिनव कोहली ने 100 से ज्यादा फर्जी ई-GRN नंबर जनरेट करने और गोदाम सील होने के महज दो दिन बाद दोबारा खोलने पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं. एक्साइज विभाग के DETC जितेंद्र कुमार का कहना है कि 5 करोड़ रुपये की रिकवरी हो चुकी है, करीब 31 करोड़ की प्रॉपर्टी के दस्तावेज विभाग के पास हैं और मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की गई है.

शिकायतकर्ता के मुताबिक, इस पूरे मामले में 100 से ज्यादा बार फर्जी ई- GRN नंबर जनरेट किए गए, जिसके जरिए कथित तौर पर विभाग को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा. मामला सामने आने के बाद विभाग ने दोनों शराब फर्मों के गोदाम सील किए, लेकिन अभिनव कोहली का आरोप है कि गोदाम सील करने के महज दो दिन के भीतर ही उन्हें दोबारा खोल दिया गया.

इसे लेकर उन्होंने एक्साइज एवं टैक्सेशन की कार्रवाई पर भी सवाल खड़े किए हैं. अभिनव कोहली का कहना है कि अगर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी सामने आई है तो दोनों फर्मों के लाइसेंस रद्द किए जाने चाहिए और उनके खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज होना चाहिए. अब इस पूरे मामले पर एक्साइज विभाग का भी पक्ष सामने आया है. DETC जितेंद्र कुमार ने बताया कि जल्द ही पूरी रिकवरी करने का प्रयास किया जा रहा है. अब बड़ा सवाल यही है कि आखिर 21.30 करोड़ के इस कथित खेल के पीछे पूरा मामला क्या है और सरकारी राजस्व को हुए नुकसान की अंतिम रकम कितनी निकलती है?

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

‘लॉकर तोड़ा, बंदूक निकाली और पति पर बरसा दी गोलियां…’ बेटे के साथ मिलकर पत्नी ने खेला खौफनाक खूनी खेल

‘पुलिया कभी भी गिर सकती है’, फरीदाबाद के दयालपुर में ये कैसी आफत?

एशियन गेम्स की गोल्ड मेडेलिस्ट सुरुचि की कहानीः पिता पहलवान बनाने चाहते थे, फिर घर में ही बनाई शूटिंग रैंज में करती थी प्रेक्टिस

गुरुग्राम में जमीन का खेलः 56 साल पहले स्वर्ग सिधारे चमन लाल को फिर किया ‘जिंदा’ और करा ली रजिस्ट्री!

कार या बाइक बेचने के बाद ये काम करना न भूलें, वरना पुराने मालिक के पास आ सकता है नोटिस

चंडीगढ़ में सुबह-सुबह मर्डर, घर के अंदर हैड कॉन्स्टेबल की गोली मारकर हत्या, भागी-भागी मौके पर पहुंची एसपी कंवरदीप कौर