Last Updated:
Chandigarh Police Constable Murder: चंडीगढ़ के सेक्टर-22 में हैड कॉंस्टेबल नितिन की गोली लगने से मौत हो गई. बेटे पर पिता की हत्या का आरोप है और उसे हिरासत में लिया गया है. नितिन की मौत उनकी सर्विस रिवॉल्वर से चली गोली से हुई.
चंडीगढ़ में हेड कॉन्सटेबल का मर्डर.
चंडीगढ़. चंडीगढ़ के सेक्टर-22 में शुक्रवार सुबह चंडीगढ़ पुलिस हैड कॉंस्टेबल नितिन की गोली लगने से मौत हो गई. बेटे पर ही पिता की हत्या का आरोप लगा है औऱ उसे हिरासत में लिया गया है.
बताया जा रहा है कि नितिन सेक्टर-22 स्थित एक कमरे में रहते थे और सुबह कमरे के अंदर उनका शव मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और जांच टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी.
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, नितिन की मौत उनकी सर्विस रिवॉल्वर से चली गोली लगने से हुई है. सूत्रों से यह भी पता चला है कि नितिन हेडक्वार्टर में अकाउंट ब्रांच में तैनात था और सुबह अपने कमरे मैं मर मिला तीन गोलियां लगी है. हालांकि, अब तक पुलिस की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है. मौत के सही कारण और घटनाक्रम की स्थिति जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.
न्यूज़ 18 से बातचीत में आसपास के पड़ोसी और रिश्तेदारों ने खुलासा किया है कि बेटे के साथ उनकी काफी दिनों से बहसबाजी चल रही थी. 2 दिन पहले भी रिश्तेदार घर आए थे और इनका आपस में समझौता भी करवाया गया कि लड़ाई नहीं करनी. क्योंकि बेटा पैसे मांग रहा था.
शुरुआती जानकारी में बताया जा रहा है कि बेटे ने अपने पिता को गोली मारी है. आरोपी की मां भी हेड कांस्टेबल है. मौके पर पहुंची एसएसपी कंवरदीप कौर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी. नीतिन के सिर पर गन शॉट के निशान है. बेटे पर आरोपों को लेकर कंवरदीप सिंह ने कहा कि घर पर बेटे और पत्नी समेत तीन लोग थे और अभी जांच चल रही है. फोरेंसिक टीम आई है. जांच के बाद सारी जानकारी दी जाएगी.












