Last Updated:
Haryana Weather: हरियाणा में मानसून की विदाई के बाद मौसम बदल रहा है. दिन में गर्मी, रात में ठंडक बढ़ रही है. 26-28 सितंबर को हल्की बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और गुलाबी ठंड बढ़ेगी.
हरियाणा में दो दिन बारिश के आसार हैं.
विनोद सैनी
हिसार. हरियाणा में मौसम का मिजाज अब बदलने लगा है. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई हो चुकी है. दिन में तेज धूप के कारण हल्की गर्मी का असर बना हुआ है, जबकि रात के तापमान में गिरावट के साथ ठंडक महसूस होने लगी है. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में मौसम में फिर बदलाव देखने को मिल सकता है.
दरअशल, मानसून की विदाई के साथ हरियाणा में मौसम का रंग बदलने लगा है. दिन के तापमान में बढ़ोतरी के बावजूद रातें अब धीरे-धीरे ठंडी होने लगी हैं. बुधवार ओर गुरुवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया. हालांकि 26 और 28 सितंबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादल छाने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है.
मौसम वैज्ञानिक डॉ. मदन लाल खीचड़ के अनुसार, पिछले कई दिनों से हरियाणा में मौसम शुष्क बना हुआ है और मानसूनी हवाओं की वापसी शुरू हो चुकी है. 26 सितंबर की रात से मौसम में दोबारा बदलाव देखने को मिल सकता है. 27 और 28 सितंबर के आसपास खासकर उत्तरी हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना बन रही है. वही किसान भाइयों को सलाह देते हुए कहा कि किसान भाई अपनी फसलों का ध्यान रखे ओर ओर नमी होने पर सरसों की बिजाई करे वही नरमा की चौगाई सूरज निकलने के बाद करे और सब्जियों में जहाँ हल्के पानी की जरूरत है तो वही सिंचाई करे.
तापमान में गिरावट के आसार
पिछले दो-तीन दिनों से तापमान में बढ़ोतरी हुई है. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 26 से 28 सितंबर के बीच बादल और बारिश की गतिविधियां हो सकती हैं. इस दौरान तापमान में करीब दो से तीन डिग्री की गिरावट आने की संभावना है. ऐसे में दिन में गर्मी और रात में ठंडक का दौर शुरू हो गया है. आने वाले दिनों में संभावित बारिश के बाद तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है और गुलाबी ठंड का असर बढ़ने लगेगा.
About the Author

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…
और पढ़ें












