Last Updated:
गुरुग्राम लोकसभा सीट पर बीते लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार पर राज बब्बर ने ‘एडीआर’ की रिपोर्ट का हवाला देकर सवाल पूछा है. उन्होंने चुनाव आयोग पर कटाक्ष करते हुए कहा कि गुरुग्राम में 7.33 लाख वोट मिलने के बावजूद उन्हें जो हार मिली, उसका सच अब समझ आ रहा है. वहीं, ‘इंडियन एक्सप्रेस’ की रिपोर्ट के बाद राहुल गांधी ने चुनाव आयोग की ‘एसआईआर’ (SIR) प्रक्रिया पर हमला बोलते हुए चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से तत्काल इस्तीफे की मांग कर दी है.
कांग्रेस नेता राज बब्बर ने गुरुग्राम सहित 176 सीटों के नतीजों पर चिंता जाहिर की. उन्होंने एडीआर की रिपोर्टों का हवाला देते हुए, चुनाव आयोग पर कटाक्ष किया है.
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राज बब्बर ने लोकसभा चुनाव 2024 में वोटों के हेरफेर को लेकर चुनाव आयोग पर तंज कसा है. उन्होंने एक्स पर देश के 176 लोकसभा सीटों पर मतगणना के दौरान हेरफेर का आरोप लगाया है. इसे लेकर उन्होंने एडीआर के रिपोर्टों का हवाला दिया है. उन्होंने लिखा कि बीते लोकसभा चुनाव यानी कि 2024 आमचुनाव में मुझे गुरुग्राम सीट पर 7.33 वोट मिले थे. मैं कई राउंड्स तक जीतता रहा, लेकिन अंतिम के कुछ राउंड में हम धीरे-धीरे पिछड़ते गए. ऐसा पिछड़े कि गैप को पाट नहीं पाए. उन्होंने कहा कि 7 लाख 33 हजार वोट पाकर हमारी हार हुई, तो अब धीरे-धीरे मामला समझ आ रहा है. उन्होंने चुनाव आयोग पर हेरफेर करने का आरोप लगाया.
राज बब्बर ने एक्स पर एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की उस रिपोर्ट का हवाला दिया है, जिसमें दावा किया गया है कि देश की 176 लोकसभा सीटों पर पड़े हुए वोटों से ज्यादा वोटों की गिनती हुई है. राज बब्बर ने लिखा, ‘गुरुग्राम के लोगों ने मुझे 7.33 लाख वोट दिए. हारने वाले उम्मीदवारों में यह देशभर में सबसे ज्यादा था. मतगणना के दौरान कई राउंड तक हम जीतते रहे, लेकिन अंतिम राउंड्स में हम ऐसे पिछड़े कि उस मार्जिन को कभी पाट ही नहीं पाए.’ उन्होंने आगे तंज कसते हुए कहा कि पहले समझ नहीं आ रहा था कि इतने वोट पाकर भी हार कैसे हुई, लेकिन अब समझ आ रहा है कि यहां तो सबकुछ नियंत्रण में था.
पिछले लोक सभा चुनाव की बात है।
मतगणना जब शुरू हुई तो कैंपेन के दौरान जो महसूस किया था वो साफ़ दिखने लगा। आप राउंड दर राउंड जीतते जा रहे हैं। और फिर पिछड़े तो ऐसे कि वो थोड़ा-थोड़ा पिछड़ने का मार्जिन कभी ब्रिज ही नहीं कर पाए – गुडगाँव वालों ने 7.33 लाख वोट कांग्रेस को दिए – देश…












