Last Updated:
हरियाणा के गुरुग्राम में प्रेमी ने अपनी लिव इन प्रेमिका की हत्या कर दी. 33 वर्षीय व्यक्ति को अपनी महिला सह-जीवन साथी की एक झगड़े के बाद हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. दोनों छह साल से एक साथ रहते थे.
हिमाचल के सोलन में महिला ने बेटी की हत्या की.
गुरुग्राम. हरियाणा के गुरुग्राम में एक बस ड्राइवर ने अपनी लिव इन पार्टनर की हत्या कर दी दी. पुलिस ने धरम कॉलोनी में 33 वर्षीय व्यक्ति को अपनी महिला सह-जीवन साथी की एक झगड़े के बाद हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है.
अधिकारियों ने बताया कि आरोपी और उसकी महिला साथी 2020 से साथ रह रहे थे. उन्होंने बताया कि मंगलवार को किसी बात पर उनके बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद आकाश (आरोपी) ने महिला पर कथित तौर पर डंडे, पाइप और बेलन से हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि धरम कॉलोनी इलाके में किराये के एक घर में एक महिला घायल अवस्था में पड़ी हुई है. उन्होंने बताया कि पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची, जहां महिला खून से लथपथ पड़ी हुई मिली.
उन्होंने बताया कि पुलिस टीम महिला को एम्बुलेंस से अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर पालम विहार पुलिस थाने में संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया है. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों के भीतर ही आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर लिया, जो उत्तर प्रदेश के बरेली का रहने वाला है.
बरेली का रहने वाला है आरोपी
बताया जा रहा है कि आरोपी जब शाम को वापस घर आया तो उसने अपनी पार्टनर को दोस्त के साथ देख लिया और डंडे से उससे मारपीट की. इस दौरान दोस्त वहां से भाग निकला. शोर सुनकर मकान मालिक बाहर आया तो देखा कि आकाश महिला से के साथ मारपीट कर रहा है. बाद में महिला की मौत हो गई और आरोपी फरार हो गया. आरोपी आकाश मूल रूप से यूपी के बरेली का रहने वाला है.
About the Author

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…
और पढ़ें













