हांसी में खेत में बने कमरे की छत पर बॉक्सर युवक की हत्या, दोस्त समेत कई युवकों पर आरोप, शराब पार्टी कर रहे थे

On: September 24, 2026 9:01 AM
Follow Us:

Last Updated:

हांसी के धर्म खेड़ी गांव में बॉक्सर दीपक की खेत में बने कमरे की छत पर हत्या कर दी गई. पुलिस को शराब की बोतलें और गिलास मिले हैं. परिजनों ने प्रिंस व अन्य युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस जांच क

हांसी में बॉक्सर युवक की हत्या, दोस्त समेत कई युवकों पर आरोपZoom

हांसी.  हरियाणा के हांसी जिले के गांव धर्म खेड़ी में बुधवार को खेत में बने कमरे की छत पर एक बॉक्सर की हत्या से सनसनी फैल गई. दीपक का शव लहूलुहान हालत में छत पर पड़ा मिला. सूचना मिलते ही बास थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. टीम ने घटनास्थल से कांच की बोतलें, गिलास समेत अन्य साक्ष्य जुटाए और फिंगरप्रिंट भी लिए.

परिजनों के अनुसार दीपक ने करीब सात एकड़ जमीन ठेके पर ले रखी थी और खेती करता था. मंगलवार रात वह खेत में बने कमरे की छत पर गांव भरण महल निवासी प्रिंस समेत कुछ युवकों के साथ शराब पी रहा था. इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया. आरोप है कि विवाद के दौरान दीपक पर हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई.

बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे पड़ोसी ने खेत में दीपक की बाइक खड़ी देखी. आवाज लगाने पर कोई जवाब नहीं मिला तो वह छत पर पहुंचा, जहां दीपक खून से लथपथ मृत पड़ा था. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.

मौके पर छत पर कई शराब की बोतलें और गिलास मिले हैं. इससे पुलिस को आशंका है कि वारदात से पहले वहां कई युवक शराब पी रहे थे. दीपक के सिर, कमर और पीठ पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं. छत पर जगह-जगह खून और कांच बिखरा मिला. फोरेंसिक टीम ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य सुरक्षित किए हैं.

परिजनों के मुताबिक दीपक की प्रिंस से दोस्ती बॉक्सिंग की कोचिंग के दौरान हुई थी. इसके बाद दोनों के बीच लगातार आना-जाना था. दीपक तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था. उसके बड़े भाई और बहन शादीशुदा हैं. पिता होशियार सिंह भी खेती करते हैं. बास थाना प्रभारी जय सिंह ने बताया कि परिवार के बयानों के आधार पर आरोपी प्रिंस समेत अन्य युवकों की तलाश की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए हांसी के सामान्य अस्पताल में रखवाया गया है. बास थाना प्रभारी जयसिंह  ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

फरीदाबाद में दोस्त से बात कर रहे 7वीं के छात्र पर पिटबुल का हमला, ग्रंथ को 16 जगह काटा, हालत गंभीर

ग्रेटर फरीदाबाद से मिनटों में पहुंचेगा गुरुग्राम, बनने जा रहा डबल डेकर रोड, ऊपर गाड़ी, नीचे ट्रेन

Gen Z IPS Officer Jaya Sharma: डीयू-IIT से पढ़कर पहुंचीं ISRO, डीएसपी से आईपीएस बनीं हरियाणा की होनहार Gen Z जया शर्मा

भुवनेश्वर में कैसे बनते हैं रॉकेट के पुर्जों, तेजस विमान और रोबोट,  प्रैक्टिकल ट्रेनिंग से तैयार हो रहे एक्सपर्ट

हरियाणा के सोहना में बिजली विभाग के दफ्तर में दबंगई, JE-कर्मचारियों पर हमला, कंप्यूटर-प्रिंटर तोड़े, एसडीओ से मिलने आया था युवक

Road Accident | Road Accident Compensation | MACT | Road Safety | सड़क हादसे में घायल हुए तो ऐसे मिलेगा मुआवजा, बिना हेलमेट भी कर सकते हैं क्लेम?