Last Updated:
Gurugram Hit And Run Case: गुरुग्राम के हिट एंड रन केस की पीड़िता के पिता ने बताया कि जब उनकी बेटी के साथ यह हादसा हुआ तो उसने उनको नहीं बताया. हालांकि जब बाद में पता चला तो वह काफी गुस्सा हुए. उनका कहना था कि ऐसी बातें छिपाई नहीं जाती हैं.
गुरुग्राम हिट एंड रन केस के आरोपित के घरवालों ने किया उसका बचाव.
गुरुग्रामः हरियाणा के गुरुग्राम के हिट एंड रन केस के आरोपी कल्याण बैसला को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने 5 टीमों का गठन किया गया. आरोपी के संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है. घटना के 48 घंटे बाद भी आरोपी फरार है. पुलिस गोल्फ कोर्स रोड के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. ताकि घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की पुष्टि की जा सके और आरोपी तक पहुंचा जा सके. वहीं न्यूज18 की टीम कल्याण बैसला के घर पहुंची, जहां किसी को भी अंदर जाने नहीं दिया जा रहा है.
कल्याण बैंसला के पड़ोसियों ने कहा- टक्कर ही तो लगी है
आरोपी कल्याण बैंसला के गांव टिकरी में उनके परिवार और पड़ोसियों ने कहा कि कल्याण और उनका परिवार बहुत सुलझा हुआ है और टक्कर ही तो लगी है, उसे इतना बड़ा बना दिया गया. कल्याण के परिवार के जितेंद्र ने कहा कि हम बचपन से कल्याण को देख रहे हैं. वीडियो हमने भी देखा है और कल्याण ने जानबूझकर टक्कर नहीं मारी. वह तो उनसे यह कहने गया था कि आप अपनी लाइन में चलाइए. उस वक्त कल्याण के साथ उसका बुआ का लड़का भी था और जब टक्कर लग गई तो कल्याण शायद घबरा गया, इसीलिए वह वहां से भाग गया. लेकिन कल्याण में कोई बुरी आदत नहीं थी और ना ही उसने गाड़ी चलाते वक्त शराब पी रखी थी.
कल्याण बैसला के घर में केवल दादी हैं मौजूद
कल्याण बैसला के घर में एक दादी मौजूद हैं, जिन्होंने कहा कि कल्याण ने ऐसा क्या बड़ा कर दिया है. वह कभी 15 दिन में घर आता है, कभी महीने में एक बार आता है. कभी पुलिस आ रही है, कभी कोई आ रहा है. मैं तो पड़ोसी हूं, मुझे तो ज्यादा मालूम नहीं. लेकिन परेशान मत करो. वहीं न्यूज18 की टीम से बाइक राइडर सिया के पिता रोशन ने बातचीत करते हुए कहा कि हमने कल शिकायत भी करी थी. एक मामला भी दर्ज किया गया है. हमने लिखित शिकायत दी है. वहां के अधिकारियों से बात हुई है.
सिया के पिता ने कहा- उसने मुझसे यह बात छिपाई थी
इसके अलावा सिया के पिता ने कहा कि पुलिस आज दिल्ली में बयान लेने के लिए आएगी, जिस प्रकार से उन्होंने गाड़ी को टक्कर मारने की कोशिश की है. उसके हिसाब से हिट एंड रन और अटेम्प्ट टू मर्डर वाली धाराएं भी लगें. क्योंकि उसने कोशिश की है. पूरी वीडियो आप देख सकते हैं कि एक महिला के साथ इस तरह की घटना की है, जो पीछा करते हुए दिख रहा है. बेटी बाइक तो कॉलेज टाइम से ही चलाती है. पहले कभी भी ऐसा कुछ नहीं हुआ. बेटी सोशल वर्कर है. बेटी घबरा गई थी इसलिए मुझे नहीं बताया था. जब मुझे पता चला मुझे बड़ा गुस्सा आया. उसने इस बात को छुपा लिया था. यह बात छुपाने वाली नहीं है. (दीपक बिष्ट)
About the Author

Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…
और पढ़ें













