Haryana News: हरियाणा में गैंगस्टर मैनपाल की शादी, कंबोडियाई मेटाचान बनी दुल्हन; 500 मेहमान हुए शामिल

On: September 25, 2026 9:33 AM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के झज्जर में 45 वर्षीय मैनपाल की शादी दुलीना स्थित फार्म हाउस में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई। विवाह समारोह सादगी के साथ आयोजित किया गया, जिसमें मैनपाल ने कंबोडिया की मेटाचान के साथ वैवाहिक रस्में पूरी कीं। समारोह को देखते हुए फार्म हाउस के आसपास बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे। बताया गया कि मैनपाल को सुबह करीब 8 बजे कार्यक्रम स्थल पर लाया गया था और शादी में करीब 500 मेहमानों ने शिरकत की। मैनपाल के परिवार में तीन भाई और दो बहनें हैं, जबकि उसके पिता का निधन हो चुका है और मां परिवार के साथ हैं।

शादी की रस्मों के दौरान मेटाचान लाल लहंगे में नजर आईं, जबकि मैनपाल ने ऑफ-व्हाइट शेरवानी पहन रखी थी। बहू को पारंपरिक परिधान में देखकर मैनपाल की मां रोशनी काफी भावुक और खुश दिखाई दीं। उन्होंने बताया कि करीब आठ साल बाद उनकी अपने बेटे से मुलाकात हुई है। रोशनी ने उम्मीद जताई कि मेटाचान जल्द ही परिवार का हिस्सा बनकर सभी के साथ घुल-मिल जाएंगी। वहीं शादी के बाद मेटाचान भी बेहद खुश नजर आईं। वह अपने तीन बच्चों के साथ झज्जर पहुंची थीं और उन्होंने कहा कि वह अपने पति मैनपाल और ससुराल के लोगों के साथ खुशहाल जीवन बिताना चाहती हैं। शादी को लेकर दोनों परिवारों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।

पुलिस प्रशासन ने किए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

मैनपाल की शादी को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। समारोह स्थल और उसके आसपास 50 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। बताया गया कि मैनपाल बादली-दुलीना जेल में बंद था और विवाह कार्यक्रम को लेकर पुलिस पहले से ही सतर्क थी। फार्म हाउस के आसपास पुलिस बल लगातार निगरानी करता रहा, वहीं समारोह में आने-जाने वाले लोगों पर भी नजर रखी गई। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन की ओर से किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती गई।

कंबोडिया में परवान चढ़ा प्यार

बताया गया है कि मैनपाल वर्ष 2018 में पैरोल के दौरान फरार होकर कथित तौर पर फर्जी पासपोर्ट के जरिए कंबोडिया पहुंच गया था। वहां उसने बीयर बार और रेस्टोरेंट का कारोबार शुरू किया, इसी दौरान उसकी मुलाकात 36 वर्षीय मेटाचान से हुई और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। करीब आठ साल साथ रहने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। मेटाचान के परिवार में उसके माता-पिता, दो बहनें और एक भाई हैं। वह 12 सितंबर को अपने तीन बच्चों के साथ भारत पहुंची थी। बताया गया कि मैनपाल और मेटाचान के कुल चार बच्चे हैं, जिनमें सबसे बड़ा बेटा पांच साल, दूसरा बेटा चार साल, बड़ी बेटी ढाई साल और सबसे छोटी बेटी एक साल की है। शादी के बाद मेटाचान 10 अक्टूबर तक अपने ससुराल में रहेंगी, जिसके बाद वह कंबोडिया लौट जाएंगी और जरूरी कागजी प्रक्रिया व अनुमति पूरी होने के बाद दोबारा भारत आने की बात कही गई है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हरियाणा के पलवल से बल्लभगढ़ तक दौड़ेगी मेट्रो, 28 KM लंबे रूट को मिली हरी झंडी; जानें 10 स्टेशनों की पूरी लिस्ट

हरियाणा में नए निवेश और वैश्विक औद्योगिक साझेदारियों को मिलेगी गति, मुख्यमंत्री 14 से 17 अक्टूबर तक रहेंगे स्वीडन दौरे पर

Haryana News: रतिया तहसील कार्यालय में फिर विजिलेंस का छापा, रजिस्ट्री क्लर्क 4 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Haryana News: NCC कार्यालय में 5 हजार रुपये रिश्वत लेते महिला क्लर्क गिरफ्तार, 20 हजार की मांगी थी घूस

Haryana News: हरियाणा के 700 सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर, एक साल में बनेंगी नई बिल्डिंग; हर स्कूल में लगेगा सोलर सिस्टम

Haryana News: पुराने कमर्शियल वाहन मालिक सावधान! अब जब्त होंगी कंडम गाड़ियां, एक्शन में विभाग