हरियाणा के इस जिले में बनेगा 100 बेड का अस्पताल, सीएम सैनी की अध्यक्षता वाली बैठक में मिली मंजूरी

On: January 7, 2026 8:26 AM
Follow Us:

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में सोमवार को हरियाणा निवास में हाई पावर्ड परचेज कमेटी (HPPC) और हाई पावर्ड वर्क्स परचेज कमेटी (HPWPC) की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विभिन्न जिलों में बुनियादी ढांचे से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई, जिनमें नूंह जिले के लिए 100 बेड वाले नए जिला अस्पताल के निर्माण को मंजूरी एक बड़ा फैसला रहा।

स्वीकृत प्रस्ताव के तहत नूंह जिले में पुराने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त जिला अस्पताल का निर्माण किया जाएगा। इससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी और उन्हें अन्य जिलों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

ट्रांसमिशन लाइनों को भी मिली हरी झंडी

बैठक में अम्बाला, हिसार, भिवानी, फरीदाबाद, पलवल, रेवाड़ी, रोहतक और पंचकूला क्षेत्रों में 220 केवी, 132 केवी और 66 केवी की ट्रांसमिशन लाइनों के निर्माण को भी मंजूरी दी गई। सरकार का उद्देश्य राज्य की ऊर्जा आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करना और भविष्य की बढ़ती मांग के अनुरूप बुनियादी ढांचे का विस्तार करना है।

HPPC बैठक में 18 करोड़ से अधिक की बचत

एचपीपीसी की बैठक में कुल पांच टेंडरों पर विचार किया गया, जिनकी अनुमानित लागत करीब 133.47 करोड़ रुपये थी। इनमें से एक परियोजना को पुनः निविदा के लिए भेजा गया, जबकि शेष टेंडरों पर विस्तृत चर्चा के बाद कार्यों की अंतिम लागत लगभग 105.04 करोड़ रुपये तय की गई। इस प्रक्रिया से राज्य सरकार को करीब 18.09 करोड़ रुपये की बचत हुई।

HPWPC में भी करोड़ों की बचत

इसी तरह एचपीडब्ल्यूपीसी की बैठक में 491.53 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाले 11 टेंडरों की समीक्षा की गई। इनमें से तीन टेंडरों को स्थगित कर दोबारा निविदा करने का निर्णय लिया गया। शेष टेंडरों पर बातचीत के बाद परियोजनाओं की लागत 389.66 करोड़ रुपये निर्धारित की गई, जिससे लगभग 22.53 करोड़ रुपये की बचत सुनिश्चित हुई।

कुल 40.62 करोड़ रुपये की बचत

दोनों बैठकों के परिणामस्वरूप कुल मिलाकर करीब 40.62 करोड़ रुपये की बचत दर्ज की गई। इसके अलावा हरियाणा स्टेट वाइड एरिया नेटवर्क ऑग्मेंटेशन प्रोजेक्ट के तहत राज्य, जिला और ब्लॉक स्तर पर नेटवर्क प्रबंधन केंद्रों के लिए ऑनलाइन यूपीएस सिस्टम और बैटरी बैंक की आपूर्ति एवं स्थापना के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

गुरुग्राम में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, वजन घटाने के नाम पर ठगी करने वाली 3 महिलाएं गिरफ्तार

हरियाणा के कई जिलों में अगले तीन घंटे बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं और गरज-चमक की चेतावनी

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का दिल्ली-जींद पर ट्रायल पूरा, 120 kmph की रफ्तार से लगाई दौड़; PM मोदी जल्द करेंगे लॉन्च

हरियाणा के फरीदाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात, बहन को छोड़ने की बात पर साले ने जीजा को उतारा मौत के घाट

Haryana News: हरियाणा सरकार का बड़ा कदम, 1 अक्टूबर से इन वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल और डीजल

Haryana Weather Update: हरियाणा-पंजाब में गर्मी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, तापमान सामान्य से 3°C तक ऊपर, मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अपडेट