Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत में भीषण गर्मी के बीच राहत की उम्मीद खबर, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

On: June 12, 2025 8:12 AM
Follow Us:
Weather Update Today 14 May: दिल्ली-NCR समेत यूपी-बिहार में लू का कहर शुरू, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, aaj ka mausam हरियाणा

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश में तापमान ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मंगलवार को राजस्थान के गंगानगर में अधिकतम तापमान 48.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो देश में सबसे ज्यादा रहा।

13 जून से पश्चिमी विक्षोभ देगा राहत

मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि 13 जून से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में सक्रिय हो रहा है, जिससे बारिश और तेज़ हवाओं की संभावना है। इससे 14 जून के बाद लू की स्थिति में धीरे-धीरे राहत मिल सकती है।


इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट


दक्षिण भारत में अगले 24 घंटे में भारी बारिश

तमिलनाडु, कर्नाटक, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 30-50 किमी/घंटे की तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है।


मध्य भारत में तूफानी बारिश की चेतावनी


पूर्वोत्तर भारत में लगातार बारिश का अनुमान

12-16 जून के बीच अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।


गर्मी से राहत कब?

मौसम विभाग के अनुसार, 14 जून से उत्तर भारत में गर्मी से राहत मिलने लगेगी, जब बारिश का सिलसिला शुरू होगा। हालांकि उससे पहले तापमान 45 डिग्री से ऊपर बना रह सकता है। लोगों को लू से बचने के लिए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।


नोट: मौसम से संबंधित अपडेट्स के लिए IMD की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now