सिरसा थान अटैक के बाद करनाल में कर्ण लेक के पास दो हैंड ग्रेनेड बरामद, बम निरोधक दस्ते ने किया कंट्रोल्ड ब्लास्ट

On: November 27, 2025 2:03 PM
Follow Us:
करनाल

हरियाणा में सुरक्षा एजेंसियां एक बार फिर अलर्ट मोड पर हैं। सिरसा में महिला थाने पर हुए ग्रेनेड हमले के बाद अब करनाल में कर्ण लेक के पास दो हैंड ग्रेनेड मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस, एसटीएफ और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और इलाके को तुरंत सील कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।

दोनों ग्रेनेडों को एसटीएफ और बम स्क्वायड ने नियंत्रित विस्फोट (कंट्रोल्ड ब्लास्ट) के जरिए सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया। पूरी प्रक्रिया सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत की गई और राहत की बात यह रही कि इस दौरान किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ।

करनाल

सूत्रों के अनुसार, ग्रेनेड निष्क्रिय करने की पूरी वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई है, जिसे संबंधित सुरक्षा एजेंसियों को भेजा जाएगा। बरामदगी की जांच अब कई एंगल से की जा रही है, जिसमें आतंकवादी संगठनों की संभावित संलिप्तता भी जांच दायरे में है।

मामला उस वक्त सामने आया जब CHD सिटी के सामने खाली पड़े मैदान में लोगों ने संदिग्ध वस्तु को देखा और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची टीमें क्षेत्र की घेराबंदी कर दी और आम नागरिकों व मीडिया को दूरी पर रखा गया।

करनाल

फिलहाल, सुरक्षा एजेंसियां यह जांच कर रही हैं कि ग्रेनेड वहां कैसे पहुंचे और इसके पीछे कौन लोग हो सकते हैं।

इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा, लगातार कांबिंग जारी

सूचना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है। एसटीएफ, सीआईडी, फोरेंसिक और हथियार डिटेक्शन टीम लगातार तलाशी अभियान चला रही है। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से इलाके में न जाने और किसी भी संदिग्ध वस्तु की तुरंत सूचना देने की अपील की है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर अब नहीं लगेगा भयंकर जाम, आज से नया ट्रैफिक प्लान लागू, बिना ये जाने न निकलना इधर

बाढ़ गई, लेकिन नहीं बदले हालात… आज भी टूटी सड़क पर चलने को मजबूर हैं मंझावली के ग्रामीण, लगा रहे हैं प्रशासन से मरम्मत की गुहार

यूक्रेन-रूस युद्ध में भारतीय जहाज पर मिसाइल अटैक में हरियाणा के युवक की भी मौत, डेढ़ महीने पहले ज्वाइन की थी नौकरी, 6 माह का है बेटा

हांसी में ट्रैक्टर ने बच्चे को कुचला, अस्पताल में तोड़ा दम, चौथी कक्षा का छात्र था विनय

घर की छत पर कहां रखें पानी की टंकी? वास्तु विशेषज्ञ ने बताया शुभ स्थान

हरियाणा में बिजली सेक्टर में अब तक का सबसे बड़ा प्रस्तावित निजी निवेश, 4700 करोड़ रुपये की इनवेस्टमेंट्स करेगा मेंदाता ग्रूप