अंबाला में पुलिस पर हमले के बाद NH-44 पर रिटायर्ड पुलिसकर्मियों का प्रदर्शन, घायल DSP वीरेंद्र की पत्नी ने की सख्त कार्रवाई की मांग

On: August 17, 2026 3:08 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के अंबाला में NH-44 जाम खुलवाने के दौरान पुलिसकर्मियों पर हुए हमले का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इसी मामले में आज रिटायर्ड पुलिस एसोसिएशन ने अंबाला के शहीद स्मारक पर एकत्रित होकर सरकार से पुलिसकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और हमले के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान जाम खुलवाने की कार्रवाई में घायल हुए DSP वीरेंद्र के परिजन भी मौके पर पहुंचे। उनकी पत्नी ने भी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए डीसी को मांग पत्र सौंपा।

इसी घटना को लेकर आज रिटायर्ड पुलिस एसोसिएशन के सदस्य शहीद स्मारक पर पहुंचे। उन्होंने पुलिसकर्मियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए सरकार से ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं, घायल DSP वीरेंद्र की पत्नी और उनके परिजन भी प्रदर्शन में शामिल हुए। DSP की पत्नी सोनिया शर्मा ने कहा कि ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों पर इस तरह के हमले गंभीर चिंता का विषय हैं और मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

डीसी को सौंपा गया मांग पत्र

रिटायर्ड पुलिस एसोसिएशन ने सरकार से मांग की कि पुलिसकर्मियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दौरान पर्याप्त सुरक्षा मिले और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा इन मुकदमों की जांच वे NIA से करवाना चाहते हैं, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके। इस दौरान एसोसिएशन और DSP वीरेंद्र के परिजनों की ओर से डीसी को मांग पत्र भी सौंपा गया। अब देखना होगा कि इस मामले में प्रशासन और सरकार की ओर से आगे क्या कार्रवाई की जाती है।

उपद्रव करने वालों के खिलाफ सबसे सख्त कार्रवाई की जाएगी- एसपी

अंबाला के एसपी अजीत सिंह शेखावत ने बताया कि आज रिटायर्ड पुलिस कर्मचारी संगठन और घायल पुलिस कर्मियों के परिजन पहुंचे हैं और इन्होंने रोस प्रकट किया है इनको आश्वासन दिया है कि घायल पुलिस कर्मियों के साथ पूरा विभाग खड़ा है और किसी भी तरह की इनको सहायता की जरूरत होगी हर संभव इनको सहायता दी जाएगी। सभी पुलिस कर्मियों का इलाज चल डीएस वीरेंद्र शर्मा का अंगूठा कट गया था उनका ऑपरेशन हुआ है फिलहाल स्थिति सामान्य है और उपद्रव करने वालों के खिलाफ सबसे सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस बारे में सीटीएम गगनदीप ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले दिनों हुए घटनाक्रम में पुलिस कर्मियों को चोटें लगी थी उनके परिजनों ने आज ज्ञापन दिया है और क्या आगे भेज दिया जाएगा और उनकी जो मांग है वह जल्द से जल्द पूरी की जाएगी।

NH-44 पर करीब सात घंटे तक जाम लगा रहा

आपको बता दें कि, गुरसिमरन सिंह मंड से जुड़े विवाद और गिरफ्तार किए गए युवाओं की रिहाई की मांग और मंड व उसके बेटे के खिलाफ मामला दर्ज करने को लेकर सिख समाज की ओर से प्रदर्शन किया गया था। प्रदर्शन के दौरान NH-44 पर करीब सात घंटे तक जाम लगा रहा। जाम खुलवाने के लिए पुलिस ने कार्रवाई की तो स्थिति तनावपूर्ण हो गई। आरोप है कि इस दौरान पुलिसकर्मियों पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया। घटना में DSP वीरेंद्र समेत 9 पुलिसकर्मी घायल हुए थे।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now