RTI के नाम बडा खेल, मास्टर माइंड ₹1 लाख की रिश्वत के साथ चढा हत्थे

On: April 5, 2026 1:05 AM
Follow Us:

RTI: हरियाणा के हिसार में हरियाणा पुलिस को एक बडी सफलता मिली है। लंबे समय से RTI के नाम पर कथित वसूली करने वाले शातिर को पुलिस ने ₹1 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान मनोज सिंधवानी के रूप में हुई है, जो खुद को RTI एक्टिविस्ट बताकर लोगों से पैसे मांगता था।AIIMS Rewari को लेकर एक ओर बडा फैसला, जानिए आरती राव ने क्या किया एलान

जानिए कैसे पकडा गया: बता दे कि हिसार की गणेश मार्केट में मोबाइल शॉप चलाने वाले मुकेश ने पुलिस को शिकायत दी थी कि सेक्टर-14 के सामने बन रही उसकी बिल्डिंग को लेकर आरोपी उससे ₹1 लाख की मांग कर रहा था। वह बार बार उसे धमकी भी रहा है। इतना ही उसे पैसे न देने पर बिल्डिंग सील करवाने की धमकी दे रहा था।

 

एसपी को दी शिकायत ‘ बार बार पैसे मांगने से परेशान होकर व्यापारी ने इसकी जानकारी एसपी हिसार को दी। पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी को शुक्रवार देर रात रंगे हाथ पकड़ लिया। बता दे कि अब गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब जांच कर रही है कि आरोपित अकेला ही था या फिर इसका कोई नेटवर्क है। वसूली की रकम किन-किन लोगों में बांटी जाती थी । क्या कोई नगर निगम से जुड़े अधिकारी या कर्मचारी तो इससे मिले हुए नहीं है।Breaking News: हिंदू नव वर्ष कब मनाया गया, इसके पीछे है क्या इतिहास

फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और आने वाले दिनों में इस केस से जुड़े और बड़े खुलासे होने की संभावना है।अब आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि उससे और खुलासे किए जा सकें। बताते है कि यह पहला मामला नहीं है जब मनोज सिंधवानी पर ऐसे आरोप लगे हों।

यहां भी लगा था आरोप: पुलिस ने बताया कि करीब 10 महीने पहले भी हांसी में एक इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारी से अवैध वसूली का मामला सामने आया था, जिसमें उसने ₹7 हजार की मांग की थी। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और आने वाले दिनों में इस केस से जुड़े और बड़े खुलासे होने की संभावना है।

 

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now