Haryana: हरियाणा में भाजपा नेता पर हमला: आंख की पुतली फटी, AIIMS रेफर

On: April 4, 2026 11:25 AM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के पानीपत में भाजपा नेता पर हुए हमले के मामले में उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल पूर्व पार्षद सुरेंद्र गर्ग की आंख की पुतली फट गई है। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी आंख का पर्दा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

दिल्ली AIIMS किया गया रेफर

शनिवार सुबह हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए AIIMS दिल्ली रेफर कर दिया गया। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम अब उनकी आंख की जटिल सर्जरी कर सकती है।

ऑफिस में हुआ था जानलेवा हमला

यह हमला शुक्रवार देर शाम उस समय हुआ जब वार्ड 17 से पार्षद रजनी गर्ग और उनके पति सुरेंद्र गर्ग अपने कार्यालय में मौजूद थे। आरोप है कि वार्ड का सफाई सुपरवाइजर अपने परिवार के साथ वहां पहुंचा और विवाद के दौरान हिंसक झड़प हो गई।

कांच के गिलास से किया हमला

परिजनों के मुताबिक, हमलावरों ने सुरेंद्र गर्ग के चेहरे पर कांच का गिलास दे मारा, जो सीधे उनकी आंख पर लगा। इस हमले से उनकी आंख में गंभीर चोट आई और स्थिति बिगड़ गई।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

कम बजट में चाहिए फरीदाबाद में घर, तो सेक्टर-75 बन सकता है बेहतरीन विकल्प.. जानिए 1BHK, 2BHK और 3BHK की कीमत

खेतों में अंधेरा और सूखते धान.. फरीदाबाद के किसानों ने सुनाई दर्दभरी आपबीती, कहा- बिजली व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो..

UPSC एग्जाम में 76वीं रैंक लाने वाला चंडीगढ़ का अफसर रिश्वत लेते गिरफ्तार, 4 लाख रुपये मांगे थे, सीबीआई ने ट्रैप लगातार पकड़ा

हरियाणा में IDFC बैंक में 657 करोड़ के घोटाले में CBI ने चंडीगढ़ और लुधियाना में मारे छापे

प्यार हमारा अमर रहेगा…सोनीपत में ट्रेन के आगे कूदे युवक और शादीशुदा पड़ोसन महिला, मौत

टूटे खिलौने से कौवे की फोटो तक…बच्चों के कमरे में भूलकर भी न रखें ये चीजें, क्या कहता है वास्तु?