फरीदाबाद में 3 बच्चों संग मां ने चूहे मारने की दवा खाई, पति के शक करने की वजह से थी परेशान

On: October 26, 2026 2:36 AM
Follow Us:

rat poison

Haryana News: फरीदाबाद से रविवार को एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ चूहे मारने की दवा खा ली। तबीयत बिगड़ने पर महिला की बेटी ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस से मदद मांगी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला व तीनों बच्चों को इलाज के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने चारों को दिल्ली रेफर कर दिया।

पति चरित्र पर करता है शक

महिला की बेटी ने आरोप लगाया कि नेवी में तैनात पिता उनके साथ मारपीट करते हैं। पिता मां और उसके चरित्र पर सवाल उठाते हैं। उनकी प्रताड़ना से तंग आकर उन्होंने ये कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नेवी में काम करता है पति

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मामला फरीदाबाद के पल्ला क्षेत्र स्थित सूर्या विहार फेस-2 का है। मूल रूप से बिहार का रहने वाला सुनील भारतीय नौसेना में तैनात है। वह पत्नी माला और तीन बच्चों के साथ रहता है। उसकी पोस्टिंग दिल्ली में होने के कारण वह कई-कई दिनों बाद घर आता है। माला एक प्राइवेट कंपनी की मार्केटिंग विंग में काम करती है। बड़ी बेटी सृष्टि 17 साल की है औश्र 11वीं क्लास में पढ़ती है। 13 साल का राम 8वीं और 11 साल का रुद्र सातवीं क्लास में पढ़ता है।

पिता पर दुर्व्यहार का आरोप

बेटी सृष्टि ने आरोप लगाया कि पिता उसे और उसकी मां को परेशान करते हैं। वह उसके चरित्र पर सवाल उठाते हैं और मां के साथ मारपीट करते हैं। रविवार सुबह वह छत पर बने अपने कमरे में थी। इसी दौरान उसके पिता ने उसका मोबाइल छीन लिया और गाली-गलौज की। इसके बाद उसने मां को फोन कर बुलाया। आरोप है कि पिता ने मां के साथ भी गाली-गलौज की।

बच्चों संग मां ने खाया जह

सृष्टि ने बताया कि दोपहर में परेशान होकर मां ने चूहे मारने की दवा पी ली और अपने तीनों बच्चों को भी पिला दी। कुछ देर बाद चारों की तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद सृष्टि ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला व तीनों बच्चों को अस्पताल पहुंचाया।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now