Breaking News: हिसार में खलबिनौला मिल की छत पर सेना का ड्रोन गिरा, पुलिस और सेना की टीम पहुंची मौके पर

On: November 27, 2025 2:09 PM
Follow Us:
Breaking News: हिसार में खलबिनौला मिल की छत पर सेना का ड्रोन गिरा

हरियाणा के हिसार जिले में गुरुवार सुबह एक ड्रोन गिरने की घटना से हड़कंप मच गया। हांसी के खलबिनौला स्थित मिल की छत पर यह ड्रोन अचानक गिरा, जिसके बाद मिल कर्मियों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही DSP विनोद शंकर के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि गिरा हुआ ड्रोन भारतीय सेना का था। उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आने की वजह से यह नियंत्रण खो बैठा और मिल की छत पर आ गिरा। घटना के बाद सेना के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच के बाद ड्रोन को अपने कब्जे में ले लिया।

मिल के अकाउंटेंट प्रेम कुमार ने बताया कि सुबह करीब 10:30 बजे तेज आवाज सुनाई दी, जिसके बाद कर्मचारी घबरा गए। बाद में पता चला कि यह आवाज ड्रोन गिरने की थी।

पुलिस के मुताबिक, तकनीकी खराबी की पुष्टि सेना द्वारा की जाएगी। स्थानीय स्तर पर घटना से संबंधित सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई नुकसान नहीं हुआ और न ही किसी व्यक्ति को चोट आई।

सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने आसपास के क्षेत्र की जांच भी की और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।


वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर अब नहीं लगेगा भयंकर जाम, आज से नया ट्रैफिक प्लान लागू, बिना ये जाने न निकलना इधर

बाढ़ गई, लेकिन नहीं बदले हालात… आज भी टूटी सड़क पर चलने को मजबूर हैं मंझावली के ग्रामीण, लगा रहे हैं प्रशासन से मरम्मत की गुहार

यूक्रेन-रूस युद्ध में भारतीय जहाज पर मिसाइल अटैक में हरियाणा के युवक की भी मौत, डेढ़ महीने पहले ज्वाइन की थी नौकरी, 6 माह का है बेटा

हांसी में ट्रैक्टर ने बच्चे को कुचला, अस्पताल में तोड़ा दम, चौथी कक्षा का छात्र था विनय

घर की छत पर कहां रखें पानी की टंकी? वास्तु विशेषज्ञ ने बताया शुभ स्थान

हरियाणा में बिजली सेक्टर में अब तक का सबसे बड़ा प्रस्तावित निजी निवेश, 4700 करोड़ रुपये की इनवेस्टमेंट्स करेगा मेंदाता ग्रूप