मौसम विभाग का अलर्ट, परिवर्तनशील रहेगा मौसम, कल से सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ
Haryana Weather Update (मेरा हरियाणा), चंडीगढ़ : हरियाणा में शनिवार को सुबह एकाएक मौसम में परिवर्तन आया। सुबह आसमान में कहीं घने तो कहीं मध्यम बादल छा गए। इससे मौमस में ठंडक बढ़ गई। मौसम में आए एकाएक बदलाव ने किसानों की चिंता एक बार फिर से बढ़ा दी है। ज्ञात रहे कि पिछले दिनों हरियाणा के कई जिलों में बारिश और बर्फबारी के कारण पकी हुई गेहूं, सरसों, चने की फसल का काफी नुकसान हुआ था। पिछले दो दिन से अच्छी धूप निकल रही थी और फसल कटाई के कार्य ने तेजी पकड़ी थी। अब एक बार फिर से मौसम के बदलाव ने किसानों को सकते में डाल दिया है।
मौसम विभाग ने ये जानकारी दी
मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक मौसम में यह अस्थिरता बनी रह सकती है, जिसमें तेज हवाएं (25-35 किमी प्रति घंटा) चलने और दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। इस बदलते मिजाज को देखते हुए कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को विशेष सावधानी बरतने और फिलहाल नई बुवाई व कटाई रोकने की सलाह दी है। चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, 14 अप्रैल तक मौसम आमतौर पर खुश्क, लेकिन परिवर्तनशील रहेगा।
12 अप्रैल की रात एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।इसके प्रभाव के कारण 13-14 अप्रैल को आंशिक बादल छा सकते हैं। बीच-बीच में हवाओं की दिशा और गति बदलेगी। दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी और रात में गिरावट जारी रहेगी। इस बदलाव से आने वाले दिनों में भी सुबह-शाम ठंडक बनी रह सकती है।
कृषि और मौसम विशेषज्ञों की किसानों को सलाह
बादल छाए रहने और मौसम में आए बदलाव के कारण मौसम विभाग की तरफ से एडवाइजरी जारी की गई है। किसानों को अगले 3 से 4 दिनों तक सरसों की कटाई और गहाई का काम रोकने को कहा है। किसानों से कहा गया है कि कटी हुई फसल को रस्सियों से अच्छी तरह बांधकर रखे, ताकि तेज हवाओं से फसल खेत में न बिखरे। मौसम की अनिश्चितता को देखते हुए भिंडी, लौकी, खीरा और ग्वार जैसी गर्मियों की सब्जियों की बुवाई फिलहाल टाल दें।
ये भी पढ़ें : Donald Trump Warns Iran : ईरान ने समझौता न किया तो करेंगे खतरनाक हमला : ट्रंप














