रोहतक के भालौठ गांव में युवक पर फायरिंग, हालत नाजुक

On: April 10, 2026 1:23 PM
Follow Us:

Haryana Crime
Haryana Crime: रोहतक के भालौठ गांव में युवक पर फायरिंग, हालत नाजुक

Haryana Crime, (मेरा हरियाणा), रोहतक (हरियाणा): हरियाणा के रोहतक स्थित आईएमटी थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक पर गोलीबारी किए जाने का मामला सामने आया है। वारदात गांव भालौठ में देर रात की है। शुरुआत रिपोर्ट के मुताबिक युवक पर आपसी रंजिश में फायरिंग की गई है। घायल अवस्था में उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

यह भी पढ़ें: Haryana Crime: सोनीपत में शराब कारोबारी की गोली मारकर हत्या की

घायल की पहचान विकास उर्फ नारद

सूत्रों के अनुसार हॉस्पिटल में युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। वारदात की सूचना मिलने पर आईएमटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। घायल की पहचान विकास उर्फ नारद पुत्र रमेश के रूप में हुई है।

भालौठ के ही आलोक से चल रहा था विकास का झगड़ा

बताया गया है कि विकास का गांव भालौठ के ही रहने वाले आलोक के साथ झगड़ा चल रहा है। इसी रंजिश के कारण आलोक ने विकास पर 4-5 राउंड गोलियां चलाई हैं। इस कारण विकास की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले में अभी जांच कर रही है

यह भी पढ़ें : Haryana Crime: कुरुक्षेत्र में स्कूल से घर लौट रहे छात्र पर चाकू से हमला, हालात गंभीर

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

बारिश, गर्मी और ओलावृष्टि से फसल है बचानी, तो अपनाएं नेट हाउस खेती.. यहां जानिए इसके अनगिनत फायदे

हरियाणा के नूंह में 4 बच्चों के पिता 27 साल के युवक की गोली मारकर हत्या, 32 आरोपी नामजद

मुख्य आरोपी रोहित का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली, पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद

हरियाणा पुलिस का गजब हाल, थाना प्रभारी ने अपने ही पूर्व सब-इंस्पेक्टर से मांगी रिश्वत, ₹2 लाख रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

करनाल में मां और बहन को बचाते समय बेटे ने की पिता की हत्या, खुद ही लाश लेकर गया अस्पताल, पुलिस कर रही जांच

पापा ने लगाया पेड़, बेटा छाप रहा नोट…एक फैसले ने कैसे बदली फरीदाबाद के इस किसान परिवार की किस्मत?