Last Updated:
फरीदाबाद के सूरजकुंड में 27 से 29 नवंबर तक मिलेट महोत्सव का आयोजन होगा. हरियाणा पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित इस तीन दिवसीय मेले में प्रवेश निःशुल्क रहेगा, जहां मोटे अनाज के 100 से अधिक स्टॉल लगेंगे. यहां लोगों को बाजरा, ज्वार, रागी जैसे मोटे अनाज से बने अलग-अलग खाद्य पदार्थ और जैविक उत्पाद देखने के साथ खरीदने का मौका मिलेगा. खास बात यह है कि महोत्सव में आम लोगों के लिए प्रवेश बिल्कुल मुफ्त रहेगा. इसके लिए सूरजकुंड मेला परिसर में 100 से अधिक स्टॉल तैयार किए जा रहे हैं. महोत्सव की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और स्टॉल बनाने वाले कारीगर दिन-रात मेहनत कर रहे हैं.
फरीदाबाद: सेहत अच्छी रखनी है और खाने में मोटे अनाज को शामिल करना है, तो फरीदाबाद के लोगों के लिए अच्छी खबर है. सूरजकुंड में 27 से 29 नवंबर तक तीन दिवसीय मिलेट महोत्सव आयोजित होने जा रहा है. यहां लोगों को बाजरा, ज्वार, रागी जैसे मोटे अनाज से बने अलग-अलग खाद्य पदार्थ और जैविक उत्पाद देखने के साथ खरीदने का मौका मिलेगा. खास बात यह है कि महोत्सव में आम लोगों के लिए प्रवेश बिल्कुल मुफ्त रहेगा. इसके लिए सूरजकुंड मेला परिसर में 100 से अधिक स्टॉल तैयार किए जा रहे हैं. महोत्सव की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और स्टॉल बनाने वाले कारीगर दिन-रात मेहनत कर रहे हैं.
ढाई महीने में बना रहे हैं स्टॉल
कृष्ण मुरारी (ठेकेदार) बताते हैं कि मैं यहां पिछले करीब ढाई महीने से स्टॉल बनाने का काम कर रहा हूं. लगभग 100 स्टॉल तैयार किए जाने हैं और जहां पर मेला लगना है, वहां का काम पूरा हो चुका है. सभी स्टॉल बनकर तैयार हैं. पहले यहां 25 से 30 कारीगर काम कर रहे थे, लेकिन अब करीब 17 से 18 लोग ही बचे हैं. हम सभी हरदोई से आए हैं. सूरजकुंड में दिवाली मेले के दौरान भी स्टॉल बनाने का काम करते हैं. मैं पिछले दो साल से यहां काम करने आ रहा हूं. इस बार भी मेले की तैयारियों की जिम्मेदारी मिली है और अब लगभग सारा काम पूरा हो चुका है.
समीर बताते हैं कि मैं यहां पिछले चार से पांच महीने से काम कर रहा हूं. मेरा काम स्टॉल बनाने के साथ उन पर चादर चढ़ाने और बाकी की तैयारी करना है. हम लोग लगातार काम कर रहे थे. अब स्टॉल तैयार हो चुके हैं और मेले को लेकर जो भी काम बाकी था, वह भी लगभग पूरा कर लिया गया है. 27 नवंबर से मेला शुरू होना है, इसलिए सभी तैयारियां समय पर पूरी कर ली गई हैं.
हरियाणा पर्यटन विभाग की ओर से लगेगा मेला
बता दें कि इस महोत्सव का आयोजन हरियाणा पर्यटन विभाग की ओर से भारतीय कदन्न अनुसंधान संस्थान (IIMR), कृषि विभाग, हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन और कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के सहयोग से किया जा रहा है. यहां किसानों, स्वयं सहायता समूहों और खाद्य उद्यमियों को अपने उत्पाद दिखाने और बेचने का मौका मिलेगा. स्टॉलों पर मोटे अनाज से बने पौष्टिक स्नैक्स, पेय पदार्थ और पारंपरिक व आधुनिक खाद्य उत्पाद उपलब्ध रहेंगे. इसका उद्देश्य लोगों को सेहतमंद खानपान के प्रति जागरूक करने के साथ किसानों की आमदनी बढ़ाने के नए रास्ते खोलना है.
About the Author

Rajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…











