Haryana Gold Silver Rate Today: हरियाणा में 98000 पर आया सोना ! चांदी भी लुढ़की, चेक करें गोल्ड-सिल्वर रेट | Haryana

On: November 21, 2026 3:30 AM
Follow Us:

Haryana Gold Rate Today, Haryana Silver Rate Today, Gold Price Today, Silver Price Today, 22 Carat Gold Price, 24 Carat Gold Price, हरियाणा सोने का भाव, हरियाणा चांदी का भाव, आज का सोने का रेट, आज का चांदी का रेट
हरियाणा में आज सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है।

Haryana Gold Silver Price Today: हरियाणा में सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है। कुछ सप्ताह पहले तक सोने का भाव ज्यादा था, जो अब काफी गिर गया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि 18 कैरेट सोने की कीमत 98,000 हजार रुपये के करीब आ गई है। अगर आप शादी-ब्याह के लिए गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं या फिर सोने-चांदी में निवेश करना चाहते हैं, तो आपके लिए सुनहरा मौका हो सकता है। चांदी की बात करें तो इसकी कीमतों में भी गिरावट हो रही है। शुक्रवार को इसका भाव आज ₹180 प्रति ग्राम चल रहा है। आइए जानते हैं हरियाणा में आज के गोल्ड और सिल्वर रेट।

हरियाणा में आज सोने का भाव

हरियाणा में 20 नवंबर को सुबह 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,30,690 प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,19,800 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। इसके अलावा 18 कैरेट सोना ₹98,020 और 14 कैरेट सोना ₹76,240 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। पिछले कुछ दिनों के भाव पर नजर डालें, तो 24 कैरेट से लेकर 14 कैरेट तक सोने की सभी श्रेणियों के रेट कम हुए हैं। खासतौर पर 18 कैरेट सोने का भाव ₹98,020 होने के कारण यह खरीदारों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इस सोने का इस्तेमाल ज्वेलरी बनाने में खूब किया जाता है। हालांकि राज्य के अलग-अलग शहरों में सोने की कीमतों में थोड़ा बहुत अंतर हो सकता है।

हरियाणा में चांदी भी हुई सस्ती

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों पर भी लोगों की नजर बनी हुई है। 20 नवंबर की सुबह हरियाणा में चांदी का भाव ₹180 प्रति ग्राम बताया जा रहा है। इस हिसाब से 10 ग्राम चांदी की कीमत ₹1,800 और 100 ग्राम चांदी का भाव ₹18,000 बैठता है। वहीं, एक किलोग्राम चांदी खरीदने के लिए आपको करीब ₹1,80,000 खर्च करने होंगे। चांदी का इस्तेमाल केवल गहने और बर्तन बनाने में ही नहीं, बल्कि निवेश के लिए भी किया जाता है। ऐसे में इसकी कीमतों में होने वाला उतार-चढ़ाव आम खरीदारों से लेकर निवेशकों तक को प्रभावित करता है। चांदी खरीदने से पहले स्थानीय सर्राफा बाजार में ताजा रेट जरूर पता कर लें।

इन बातों का रखें विशेष ध्यान

अगर आप आज हरियाणा में सोना या चांदी खरीदने जा रहे हैं, तो केवल बाजार भाव देखकर खरीदारी न करें। ज्वेलरी की अंतिम कीमत में मेकिंग चार्ज, GST और अन्य लागू शुल्क भी शामिल हो सकते हैं। इसलिए दुकान पर मिलने वाला फाइनल बिल बाजार में बताए गए रेट से अलग हो सकता है। सोना खरीदते समय उसकी शुद्धता की जांच करना भी बेहद जरूरी है। 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, जबकि 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल आमतौर पर आभूषण बनाने में किया जाता है। खरीदारी के समय BIS हॉलमार्क और HUID नंबर की जांच जरूर करें, ताकि आपको सही शुद्धता वाला सोना मिल सके।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हरियाणा में मौसमः रात का पारा 9 डिग्री तक गिरा, अब कोहर और धुंध के लिए हो जाओ तैयार, बारिश के आसार नहीं, ठंड पकडेगी जोर

Mausam News: Cyclone Akvan Impact: अकवान तूफान का आंध्र-ओडिशा में तांडव, अब बंगाल-बिहार से यूपी तक कल आफत, 10 राज्यों में IMD का अलर्ट

Astro Tips : क्या आपके भी बन रहे हैं बेवजह दुश्मन? लाल साबुत मसूर दाल से मिलेगी मुक्ति, ये रहा तरीका

ना ठीक से खा रहे, ना सांस ले पा रहे… फरीदाबाद का यह इलाका बना दूसरा तुगलकाबाद, कूड़े के पहाड़ ने छीना सुकून

फरीदाबाद में ‘पुष्पा’ का कहर! 30 एकड़ जंगल में 25000 पेड़ काटे, अब DCF समेत 4 वनकर्मी ‘फायर’, एक माह तक चलती रही कुल्हाड़ी

हरियाणाः इनेलो विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला के पूर्व ड्राइवर ने लिव-इन-पार्टनर महिला और बेटी को घर से निकाला, एसडीएम से मांगी मदद