- गुरुग्राम और पंचकूला में बनाए जाएंगे दो एआई हब
AI Summit, (आज समाज), चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित इंडिया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) समिट में कांग्रेस के यूथ कार्यकर्ताओं ने जिस प्रकार का नंगा नाच किया और भारत को दुनियाभर में अपमानित करने का काम किया है, उसकी जितनी निंदा की जाए उतनी कम है।
आने वाला समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का
मुख्यमंत्री वीरवार को हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा, आने वाला समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का है। इसी के मद्देनजर राज्य सरकार ने पिछले बजट में घोषणा की थी कि सरकार गुरुग्राम तथा पंचकूला में दो एआई हब बनाएगी।
प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया AI सम्मलेन
नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में वैश्विक स्तर की एआई समिट का आयोजन किया गया। इस समिट में पूरी दुनिया से लोगों ने भागीदारी की, लेकिन कांग्रेस के यूथ कार्यकर्ताओं ने वहां नंगा नाच करके इस देश को दुनिया में अपमानित किया।
ये भी पढ़ें : Haryana Rajya Sabha Elections: रिटर्निंग और असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किए गए












