हरियाणा में वन्य जीव इंस्पेक्टर और पशु प्रेमी 30 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

On: February 27, 2026 10:08 AM
Follow Us:
हरियाणा में वन्य जीव इंस्पेक्टर और पशु प्रेमी 30 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

हरियाणा के अंबाला में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वन विभाग के वन्य जीव इंस्पेक्टर और एक पशु प्रेमी (ड्राइवर) को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ की जा रही है।

कार्रवाई एंटी करप्शन ब्यूरो हरियाणा (ACB) की टीम ने गुरुवार दोपहर ट्रैप लगाकर की।

50 हजार की मांग, 40 हजार में तय हुआ सौदा

गांव सपहेड़ा-भीलपुरा निवासी संदीप कुमार ने ACB को शिकायत दी थी कि उससे वन्य जीव इंस्पेक्टर राकेश और पशु प्रेमी भरत (ड्राइवर) द्वारा पैसों की मांग की जा रही है। आरोप है कि दोनों ने पहले 50 हजार रुपये की मांग की, बाद में 40 हजार रुपये में सौदा तय हुआ।

शिकायत के अनुसार, संदीप का सुअर फार्म हाउस है और उसे कच्चे मांस की आवश्यकता रहती है। इसी को आधार बनाकर आरोपियों ने कार्रवाई की धमकी देते हुए उससे रिश्वत मांगी थी।

ऐसे बिछाया गया जाल

ACB टीम ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए ट्रैप बिछाया। शिकायतकर्ता को 30 हजार रुपये देकर वन विभाग कार्यालय भेजा गया। जैसे ही उसने पशु प्रेमी भरत को रकम सौंपी, टीम ने तुरंत दबिश देकर उसे पकड़ लिया।

कार्यालय में करीब एक घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान वन्य जीव इंस्पेक्टर राकेश को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

ACB इंस्पेक्टर ने दी जानकारी

मामले की पुष्टि करते हुए ACB इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई है। 40 हजार रुपये में समझौता हुआ था, लेकिन 30 हजार रुपये लेते हुए दोनों को काबू किया गया।

फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

कैसे अंग्रेजों के हाथीखाने से बना अंबाला का कैलाश मंदिर? 1844 में पड़ी नींव, गूंज रहा हर-हर महादेव

गुरुग्राम में जलभरावः Cars 24 ने सड़क पर उतारी नाव तो पुलिस ने काटा 50000 रुपये चालान, कंपनी हेड प्राची बोली-हम दोबारा मदद करेंगे

गुरुग्राम में 22 साल के युवक की हत्या, कार्रवाई ना करने पर दो पुलिस जवान सस्पेंड

कभी बाल खींचती, कभी थप्पड़ मारती… कैमेलियास में नौकरानी की बेरहमी से पिटाई, मालकिन को नहीं आया तरस

हरियाणा रोडवेज की बस में हंगामाः ड्राइवर-कंडक्टर से भिड़ा युवक, बोला-मैं पुलिस में हूं, 3 बार रोकनी पड़ी बस, आईकार्ड मांगा तो चेहरा छिपाया

IIT Success Story: बहन से जाना JEE क्या है, जेईई क्रैक कर IIT पहुंचा गौरव, बना गांव का पहला IITian