देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। इस ट्रेन का किराया तय कर दिया गया है और इसे जींद से सोनीपत के बीचचलाने की तैयारी पूरी कर ली गई है।
जानकारी के अनुसार, जींद जंक्शन से दो स्टेशनों का सफर मात्र 5 रुपए में किया जा सकेगा, जबकि सोनीपत तक एकतरफा किराया सिर्फ 25 रुपएरखा गया है।
रेलवे की योजना है कि इस अत्याधुनिक ट्रेन का संचालन 26 जनवरी से पहले शुरू कर दिया जाए। फिलहाल 20 और 21 जनवरी को इसके ट्रायल या संचालन की तैयारी की जा रही है, हालांकि अभी अंतिम तारीख तय नहीं हुई है।
आधे समय में पूरा होगा सफर
बताया जा रहा है कि वर्तमान में जींद से सोनीपत पहुंचने में 2 घंटे से ज्यादा समय लगता है, जबकि हाइड्रोजन ट्रेन यह दूरी मात्र 1 घंटे में तय करेगी। इससे यात्रियों का समय बचेगा और सफर ज्यादा आरामदायक होगा।
‘मेक इन इंडिया’ की बड़ी मिसाल
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन ‘मेक इन इंडिया’ पहल का उत्कृष्ट उदाहरण मानी जा रही है। इस ट्रेन को चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) में तैयार किया गया है। यह ट्रेन पर्यावरण के अनुकूल और शून्य प्रदूषण पर आधारित तकनीक से चलेगी।
जानें हाइड्रोजन ट्रेन के बड़े फायदे
एक साथ 2500 यात्रियों को ले जाने की क्षमता
2400 किलोवाट क्षमता वाली दुनिया की सबसे शक्तिशाली हाइड्रोजन ट्रेन
अधिकतम रफ्तार 140 किमी प्रति घंटा
360 किलो हाइड्रोजन में 180 किमी तक का सफर
डीजल ट्रेन जहां 1 किमी में 4.5 लीटर ईंधन खर्च करती है
वहीं हाइड्रोजन ट्रेन सिर्फ 2 किलो हाइड्रोजन में 1 किमी का सफर तय करेगी
प्रदूषण मुक्त, कम खर्च और आधुनिक तकनीक से लैस
हरियाणा को मिलेगी खास पहचान
जींद-सोनीपत रूट पर हाइड्रोजन ट्रेन चलने से हरियाणा देश का पहला राज्य बनेगा, जहां यह ट्रेन नियमित रूप से संचालित होगी। इससे न केवल परिवहन व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि ग्रीन एनर्जी मिशन को भी नई गति मिलेगी।













