Home Vastu Remedies : आजकल जल्दबाजी में कई लोग खाना खाने के बाद उसी थाली में हाथ धो लेते हैं. यह आदत आम जरूर है, लेकिन खतरनाक हो सकती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसे सही नहीं माना जाता. लोकल 18 से बल्लभगढ़ के महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं कि खाना खाने के बाद कभी भी उसी थाली में हाथ नहीं धोना चाहिए. थाली में भोजन के कुछ कण रह जाते हैं. अन्न को मां अन्नपूर्णा का स्वरूप माना गया है. ऐसे में उसी थाली में हाथ धोना अन्न का अपमान है .भोजन खत्म होने के बाद थाली को उठाकर सिंक या तय जगह पर रख दें और हाथ अलग से धोएं. भोजन करते समय टीवी, मोबाइल या किसी दूसरी चीज में ध्यान नहीं लगाना चाहिए. बिस्तर पर बैठकर कभी भोजन न करें.








