मुख्य आरोपी रोहित का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली, पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद

On: July 23, 2026 8:26 AM
Follow Us:

Last Updated:

हांसी में जिम ट्रेनर कपिल हत्याकांड के आरोपी रोहित को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में रोहित के पैर में गोली लगी. आरोपी के पास से अवैध पिस्तौल और कारतूस बरामद हुए.

हांसी जिम ट्रेनर हत्याकांड: मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पिस्तौल-10 कारतूस बरामदZoom

हरियाणा के हांसी जिले में जिम संचालक की गोली मारकर हत्या.

हांसी. हरिया के हांसी में चर्चित जिम ट्रेनर कपिल की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या के मामले में हांसी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. हत्या के मामले के आरोपी की पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई, जिसमें पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी. घायल आरोपी को उपचार के लिए पहले हांसी के सामान्य अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया.

आरोपी की पहचान भिवानी जिले के बवानीखेड़ा क्षेत्र के गांव भुरटाना निवासी 27 वर्षीय रोहित के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार रोहित के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनका रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है.

जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कपिल हत्याकांड का आरोपी गांव के पास छिपा हुआ है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की. खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. आरोपी की एक गोली पुलिस की गाड़ी पर लगी. आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें रोहित के पैर में गोली लग गई और उसे मौके पर ही काबू कर लिया गया.

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्तौल और करीब 10 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. घटना की सूचना मिलने पर फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए. पुलिस पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच कर रही है.

11 जून को हुई थी सनसनीखेज हत्या

गौरतलब है कि 11 जून की सुबह करीब छह बजे जिम ट्रेनर कपिल अपने जिम के करीब 10 बच्चों को दौड़ की प्रैक्टिस करवाते हुए फव्वारा चौक के पास पहुंचा था. इसी दौरान बाइक पर आए हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी थीं. गंभीर रूप से घायल कपिल की मौके पर ही मौत हो गई थी. वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए थे और तभी से पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी.अब मुख्य आरोपी के पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार होने के बाद पुलिस को उम्मीद है कि इस चर्चित हत्याकांड से जुड़े अन्य आरोपियों और साजिश के पूरे नेटवर्क का भी जल्द खुलासा किया जाएगा.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हरियाणा पुलिस का गजब हाल, थाना प्रभारी ने अपने ही पूर्व सब-इंस्पेक्टर से मांगी रिश्वत, ₹2 लाख रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

करनाल में मां और बहन को बचाते समय बेटे ने की पिता की हत्या, खुद ही लाश लेकर गया अस्पताल, पुलिस कर रही जांच

पापा ने लगाया पेड़, बेटा छाप रहा नोट…एक फैसले ने कैसे बदली फरीदाबाद के इस किसान परिवार की किस्मत?

‘ज्यादा हीरो मत बन…DC नहीं लग रहा’, BJP का छुटभैया नेता अधिकारी पर भड़का, गिरेबां पर डाला हाथ, खूब हुआ हंगामा

मक्का से मूंगफली तक…इन 10 फसलों को उगाने पर 8-8 हजार रुपये का इनाम दे रही सरकार, कैसे करें अप्लाई?

खाकी के पीछे खौफनाक चेहरा बेनकाब! यूपी पुलिस का बर्खास्त हेड कांस्टेबल निकला 12 लाख रुपये की लूट का मास्टरमाइंड