जीएनएम की पढ़ाई कर रही थी युवती
Sonipat News, (मेरा हरियाणा), सोनीपत: सोनीपत में एक पिता ने अपनी 23 वर्षीय बेटी की हत्या का दी। हत्या तेजधार हथियार से की गई है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पड़ोसियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आरोपी फरार
प्राप्त जानकारी अनुसार युवती का परिवार गोहाना के देवीनगर कॉलोनी में रहता है। मृतक युवती जीएनएम (जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी) की पढ़ाई कर रही थी। उसकी मौत से परिवार और आसपास के लोग सदमे में हैं।
पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है कि आखिर एक पिता ने अपनी ही बेटी के खून से हाथ क्यों रंगे। क्या इसके पीछे कोई घरेलू कलह थी या कोई और बड़ा कारण, इसका खुलासा आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हो पाएगा।
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने बंगाल की टीएमसी सरकार पर साधा निशाना, कहा- मदरसों के लिए 6000 करोड़ दिए














