Haryana: हरियाणा में निलंबित एस.ई. पर FIR दर्ज, जानें वजह

On: April 12, 2026 11:55 AM
Follow Us:

Haryana News: सोशल मीडिया पर वायरल हुए विवादित बयान के मामले में हरियाणा बिजली निगम के निलंबित अधीक्षण अभियंता गीतू राम तंवर के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई अधिवक्ता प्रणय दीप सिंह की शिकायत के आधार पर की गई है।

पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो में गीतूराम तंवर पर एक जाति विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक और भड़काऊ टिप्पणी करने का आरोप है। शिकायत में कहा गया है कि इस बयान से समाज में वैमनस्य फैलने और तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

मामले में सिटी थाना पुलिस ने शिकायत और कानूनी राय के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196(1) के तहत एफआईआर दर्ज की है। प्रारंभिक जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई।

शिकायत में एक अन्य वीडियो का भी उल्लेख किया गया है, जिसमें अधीक्षण अभियंता पर एसीआर लिखने के नाम पर लोगों को कथित रूप से ब्लैकमेल करने के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है।

गौरतलब है कि वीडियो वायरल होने के बाद हरियाणा सरकार पहले ही गीतूराम तंवर को निलंबित कर चुकी है। अब पुलिस मामले की गहराई से जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

‘ मुझे TB हो गया’, पति से बोली पत्नी-इलाज के लिए गांव जा रही हूं, फिर स्पा सेंटर में नौकरी करती मिली, युवक बोला-तुम गंदी हो गई हो, मॉल के बाहर हंगामा

मुझे शक था कि कार में बैठे लोग नशे में हैं… बाइकर सिया ने शेयर किया वीडियो, बैसला ने कहा- जानबूझकर नहीं मारा

हांसी के गुराना गांव में युवती की संदिग्ध मौत, पुलिस ने कब्र से बाहर निकलवाया शव

shot putter manpreet kaur story: ‘बहू अंधेरे में ही निकल जाती थी स्टेडियम’, भारत की मनप्रीत कौर ने जीता ब्रांज मेडल, सास ने बताई सफलता की कहानी

किसी को दे रहे हैं आधार की फोटोकॉपी? ऐसे जाल बिछाते हैं साइबर ठग, गलती पड़ जाएगी भारी

50 सोसायटी, 12 गांव और 2 KM की रोड… गुरुग्राम वालों की मौज, द्वारका एक्सप्रेसवे के टोल और जाम से छुटकारा