चंडीगढ़ के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, दीवाली से पहले आएगी सैलरी, प्रशासन ने दिया निर्देश

On: October 28, 2026 3:11 AM
Follow Us:

salary

Haryana News: चंडीगढ़ प्रशासन ने कर्मचारियों के लिए विशेष घोषणा की है। इस साल दीवाली से पहले ही कर्मचारियों को वेतन मिल जाएगा। प्रशासन ने कॉन्ट्रैक्ट, गेस्ट, आउटसोर्सिंग और डीसी रेट कर्मचारियों को अक्टूबर 2026 का वेतन 6 नवंबर तक जारी करने के निर्देश दिए हैं। यह फैसला दीवाली के त्योहार को देखते हुए लिया गया है।

6 नवंबर तक मिलेगा वेतन

वित्त विभाग की अकाउंट्स ब्रांच की ओर से 22 अक्तूबर को जारी आदेश में कहा गया है कि 8 नवंबर को रविवार के दिन दिवाली होने के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। सभी प्रशासनिक सचिवों और विभागाध्यक्षों को संबंधित कर्मचारियों के वेतन बिल तुरंत तैयार कर प्रोसेस करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि 6 नवंबर, शुक्रवार तक वेतन का भुगतान सुनिश्चित किया जा सके।

समय पर वेतन देने के निर्देश

प्रशासन ने आदेश में यह भी स्पष्ट किया है कि भविष्य में इन श्रेणियों के कर्मचारियों का वेतन हर महीने अगले महीने के पहले सप्ताह में समय पर जारी किया जाए। इसका उद्देश्य कर्मचारियों को वेतन मिलने में देरी के कारण होने वाली आर्थिक परेशानी से बचाना है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

कीमोथेरेपी के बाद भी लौट आया कैंसर? ऐसे मरीजों के लिए CAR-T थेरेपी बन सकती है उम्मीद, जान‍िए कैसे होता है इलाज

हैप्पी दिवाली बोलकर मांगा गिफ्ट, फिर कार में पैकेट तक चेक करने लगा होमगार्ड; वीडियो पर बवाल

पलवल में दीपावली की रात ढाबे पर खूनी खेल, 22 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या, खाना देने से मना करने पर हुआ विवाद

हरियाणा के हांसी के 6 युवक जिंदा जले! 2 भाइयों समेत 6 दोस्त, दिवाली की रात और ‘हरिद्वार’ ले गए यमराज!

दिवाली की रात सोनीपत के खरखौदा में युवक की हत्या, आरोपियों ने दीपक के दो साथियों के हाथ पैर तोड़े

दिवाली की रात को बड़ा हादसा, हरियाणा के 6 लोग एक-साथ जिंदा जले, मुजफ्फरनगर में NH पर कार में लगी आग