Haryana Corona Cases Today: हरियाणा में कोरोना के 4 नए केस मिले, इन जिलों में बढ़ा सबसे ज्यादा खतरा

On: May 27, 2025 7:02 AM
Follow Us:
Haryana Corona Cases Today Haryana Corona Case

Haryana Corona Cases Today: हरियाणा में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण ने दस्तक दे दी है। राज्य में आज 4 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं, जिनमें गुरुग्राम और फरीदाबाद में 2-2 केस दर्ज किए गए हैं। सभी मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है और स्वास्थ्य विभाग की टीमें निगरानी में जुटी हैं।

विदेश और दूसरे राज्यों से लौटे लोग मिले पॉजिटिव

गुरुग्राम में कोरोना पॉजिटिव पाई गई एक महिला जॉर्जिया से लौटी हैं, जबकि दूसरी महिला बेंगलुरु से वापस आई थी। वहीं, फरीदाबाद में संक्रमित पाई गई महिलाओं को बुखार और सर्दी-जुकाम की शिकायत थी। स्वास्थ्य विभाग ने एहतियात के तौर पर इन सभी मरीजों के परिवार और संपर्क में आए लोगों की टेस्टिंग शुरू कर दी है।


अब तक कहां-कहां मिले केस?

  • गुरुग्राम: 6 केस

  • फरीदाबाद: 5 केस

  • यमुनानगर: 1 केस

  • करनाल: 1 केस
    पिछले 7 दिनों में कुल 13 केस रिपोर्ट किए गए हैं।


गुरुग्राम के दोनों केस की जानकारी

  1. सुशांत लोक-1 की 51 वर्षीय महिला ने 18 मई को जॉर्जिया यात्रा की थी। लौटने पर लक्षण दिखे और जांच में पॉजिटिव पाई गईं।

  2. साउथ सिटी सेक्टर-49 की 30 वर्षीय महिला बेंगलुरु से लौटी थी। उन्हें भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया।

फरीदाबाद के केस

  1. विष्णु कॉलोनी की 76 वर्षीय बुजुर्ग महिला को बुखार था। टेस्ट में कोरोना की पुष्टि हुई।

  2. पन्हेड़ा कलां गांव की 34 वर्षीय महिला को भी सर्दी-जुकाम और बुखार था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें होम आइसोलेशन में भेजा गया।


सैंपलिंग और टेस्टिंग में बढ़ी तेजी

बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में सैंपलिंग और टेस्टिंग शुरू कर दी गई है। PGIMS रोहतक में 10 बेड रिजर्व किए गए हैं। साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से भीड़भाड़ से बचने और मास्क पहनने की अपील की है।


हरियाणा में कोरोना की स्थिति

  • 2020-21 में आए कोरोना की लहर में 10 लाख से ज्यादा केस सामने आए थे।

  • 10,000 से अधिक मौतें दर्ज की गई थीं।

  • सबसे ज्यादा मौतें हिसार (1189), गुरुग्राम (1037), पानीपत (679), भिवानी (668) में हुई थीं।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

दिल्ली-मुंबई-बड़ौदा एक्सप्रेसवे पर फिर चला बुलडोजर, अवैध ढाबों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन

चंडीगढ़ में नामी डॉक्टर की बेटी ने थार से 4 बाइकों को रौंदा, लोगों को देने लगी गालियां, शराब के नशे में थी धुत्त

हरियाणा में IDFC  बैंक में 645 करोड़ रुपये के घोटाले में चंडीगढ़, मोहाली समेत 14 ठिकानों पर ED की रेड

सोनीपत में सही ढंग से सड़क नहीं बनी तो ग्रामीणों का ऐसा प्रदर्शन देखकर सब हैरान, अधिकारी के दफ्तर में खाली कुर्सी की उतारी आरती

हिसार में जतिन हत्याकांड में पत्नी आशा भी गिरफ्तार, अश्वनी के साथ मिलकर ऐसे रची साजिश, गाड़ी के क्लेम का बहाना बनाया था

गुरुग्राम के MG रोड पर फुट ओवरब्रिज और सिकंदरपुर में बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर, GMDA ने शुरू की कवायद, सड़क पर उतरे MD मीणा